13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले के अपराधियों का नहीं है ये वीडियो, सरासर फर्जी है वायरल दावा…

Misleading Social

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की नाबालिग के साथ हुई रेप की घटना से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।जिसमें पुलिसवाले कुछ लोगों के हाथ में रस्सी बांधकर उन्हें ले जा रहे हैं।  पुलिसवाले इन लोगों को मार भी रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये श्रीगंगानगर रेप केस के आरोपी है, जिनके साथ पुलिस ने ऐसा व्यवहार किया।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- यहीं हैं वो 13 साल की “बिटियां” के साथ दरिंदगी कर मार देने वाले दरिंदे इन दरिंदों को ऐसी सज़ा दी जाएं जो दुनियां में मिसाल बने मगर फिर से वही ब्लडी डेमोक्रेसी..एक 13 साल की बच्ची कोचिंग जाने के लिए रिक्शा पकड़ती है रिक्शे वाला उसे 50 हज़ार में एक होटल के मालिक को बेच देता है….जिसे ये 5 दिन तक 32 लोग उस बच्ची को नोचते रहते हैं चंद पैसों के लिए होटल मालिक ने मात्र 13 साल की बिटियां को 32 लोगो के सामने परोस दिया….इन 5 दिनों में उसका शरीर ही नहीं आत्मा भी मर गईं होगी!!

फेसबुकआर्काईव

अनुसंधान से पता चलता है कि…   

 पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में हमें वायरल वीडियो से मेल खाता हुआ वीडियो 18 मार्च 2026 को प्रकाशित’आज तक‘ की रिपोर्ट में मिला। इससे ये साफ हे कि वीडियो हाल ही का नहीं है।

 यह घटना झिलिया गाँव के एक फ़ार्महाउस पर हुए हिंसक हमले का है।

 रिपोर्ट में बताया गया है कि 15-20 हथियारबंद लोगों ने फ़ार्महाउस पर हमला किया, संपत्ति को नुकसान पहुँचाया और वहाँ मौजूद लोगों को धमकाया, जिसके बाद पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ़्तार किया।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें   ‘ लल्लनटॉप‘ की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, ये वीडियो गुजरात के पाटन ज़िले के हैं, जहाँ पुलिस ने चनासमा तालुका के झिलिया गाँव में एक फ़ार्महाउस पर हमला करने के आरोप में गिरफ़्तार 18 लोगों को सबके सामने घुमाया था।

खबर के अनुसार मंदिर के दान से जुड़े कथित विवाद के बाद हथियारबंद होकर तोड़-फोड़ करने और दहशत फैलाने के आरोप में इन लोगों को गिरफ़्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपियों को सबके सामने माफ़ी भी मंगवाई गई।

दैनिक भास्कर की 23 मार्च की रिपोर्ट के मुताबिक, ये फार्म हाउस, भावेश देसाई नामक व्यक्ति का है। फार्म हाउस के अलावा आरोपियों ने पुलिस वाहन पर भी  हमला किया था। इंडिया टुडे की 19 मार्च की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले को लेकर दो एफआईआर दर्ज हुईं थीं।

निष्कर्ष – तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि , ये गुजरात का मार्च 2026 का वीडियो है, जो चंदे के विवाद से जुड़ी एक दूसरी घटना से संबंधित है। इसका श्रीगंगानगर दुष्कर्म मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

Result Stamp

Title: 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले के अपराधियों का नहीं है ये वीडियो, सरासर फर्जी है वायरल दावा…

Fact Check By: Sarita Samal

Result: Misleading

Leave a Reply