एक पुलिस अधिकारी का श्रीगंगानगर रेप केस के आरोपी ऑटो ड्राइवर की पिटाई करने का दावा फर्जी, महाराष्ट्र का असंबंधित वीडियो वायरल…

Misleading Social

राजस्थान के श्रीगंगानगर ज़िले में 13 साल की लड़की के कथित अपहरण और गैंगरेप की घटना से भारी आक्रोश फैल गया है। राजस्थान पुलिस के अनुसार, अब तक 18 आरोपियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है ।  अब इसी से संबंधित  सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। जिसमें पुलिसकर्मी एक व्यक्ति को बेरहमी से डंडों से पीटते हुए दिख रहे हैं और वह दर्द से चिल्ला रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इसमें श्री गंगानगर रेप केस के आरोपी ऑटो ड्राइवर पर हो रहे हमले को दिखाया गया है। 

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- यही वो सुअर नस्ल ऑटो ड्राइवर है, जिसने उस तेरह साल की मासूम को होटल मालिकों को कुछ पैसे के लालच में बेच दिया था ,और उस मासूम को एक नहीं दो नहीं पूरे 5 दिन तक 32 भेड़ियों ने नोचा ,,,

 फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…   

 पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें जून 2026 में छपी कई मीडिया रिपोर्ट्स  मिलीं। इनके अनुसार, यह घटना 10 जून 2026 की रात महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले के कल्याण ईस्ट इलाके के आत्माराम नगर में हुई थी। वहां गाड़ियों की टक्कर को लेकर दो गुटों के बीच हुआ मामूली झगड़ा हिंसक झड़प में बदल गया और गोलीबारी हुई, जिसमें एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर कल्याण के डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (DCP) अतुल झेंडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे, स्थिति को काबू में किया और आरोपियों को हिरासत में लिया। 

इस खबर को यहांऔर यहां पर देखा जा सकता है।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें अन्य  न्यूज रिपोर्ट मिली।   11 जून 2026 को प्रकाशित  रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो महाराष्ट्र के कल्याण पूर्व के आत्माराम नगर क्षेत्र का है।

 दरअसल,   दो वाहनों के आपस में टकराने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया था। यह मामला देखते ही देखते हिंसक हो गया और वहां फायरिंग शुरू हो गई। इसी बीच एक शख्स को गोली लग गई, जिसके बाद वह घायल हो गया। फिर पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। 

श्रीगंगानगर में 13 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म……

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का संवेदनशील मामला सामने आया है। न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता अपनी एक दोस्त से मिलने के लिए श्रीविजयनगर गई हुई थी। फिर एक ई-रिक्शा चालक ने नाबालिग को बहलाकर उसे घर छोड़ने का भरोसा दिलाया, लेकिन आरोपी ने लड़की को बेच दिया। चार होटलों में पीड़िता के साथ 32 लोगों ने कई दिनों तक कथित तौर पर दुष्कर्म किया और जबरन उसे शराब भी पिलाई। पुलिस और जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तीन होटलों को ध्वस्त कर दिया है। अभी तक इस मामले में कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

निष्कर्ष – तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि , महाराष्ट्र का एक असंबंधित वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इसमें पुलिस अधिकारी श्री गंगानगर रेप केस के आरोपी ऑटो ड्राइवर की पिटाई कर रहे हैं।

Result Stamp

Title: एक पुलिस अधिकारी का श्रीगंगानगर रेप केस के आरोपी ऑटो ड्राइवर की पिटाई करने का दावा फर्जी, महाराष्ट्र का असंबंधित वीडियो वायरल…

Fact Check By: Sarita Samal

Result: Misleading

Leave a Reply