
दिल्ली में 20 जुलाई को हुए सीजेपी के ‘संसद मार्च’ में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली थी। ये प्रदर्शन इतना उग्र था कि सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे। इसी से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रदर्शनकारी को सुरक्षाबलों द्वारा दागे गए आंसू गैस का गोला वापस फेंकते हुए दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सीजेपी के ‘संसद मार्च’ के दौरान हुए पुलिस व प्रदर्शनकारियों के झड़प का है।
वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा- #सोनम वांगचुक जी के एक युवा समर्थक की हिम्मत और जोश के साथ हुए कड़वा स 5 – कड़वा सच देखकर वहा मोजूद युवी खुश आंसूपीस का गोलात्युवाओ पार फेर्ता एका छात्र नेअपनी हिम्मत दिखाकर वापस पुलिस की तरफ फेंक दिया
अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें सितंबर 2025 के एक यूट्यूब चैनल पर मिला। इसके अनुसार, यह वीडियो नेपाल में हुए विरोध-प्रदर्शनों का है।

इससे पुष्टि होती है कि यह वीडियो CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले का है ।
एक अन्य यूट्यूब चैनल ‘@sauravshrestha486’ ने भी 8 सितंबर 2025 को वीडियो पोस्ट करते हुए इसे नेपाल के जेन-जी आंदोलन का वीडियो बताया है।
मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो से जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट्स मिली। जिसे यहां और यहां देख सकते है। इनमें ऐसे विज़ुअल्स थे जो वायरल वीडियो से काफी मेल खाते हैं।
इनके अनुसार, सितंबर 2025 में नेपाल में सरकार-विरोधी ‘Gen Z आंदोलन के दौरान झड़प हुई थी, जिसमें 77 लोगों की मौत हो गई थी।

इस आधार पर हमने गूगल मैप्स पर “Dolphin Education Kathmandu Nepal” सर्च किया। जिससे हमें सही जगह मिल गई।
हमने पाया कि मैप पर इमारत और आस-पास की जगहें वीडियो में दिखाई गई चीज़ों से मेल खा रही थीं। इसलिए यह पक्का हो गया कि फ़ुटेज नेपाल के काठमांडू में रिकॉर्ड किया गया था।

‘अमर उजाला’ की 8 मार्च 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल में 8 और 9 सितंबर 2025 को हुए आंदोलन में 76 लोगों की मौत हो गई थी। इस आंदोलन की वजह से तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा था।
निष्कर्ष – तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, एक छात्र द्वारा पुलिस अधिकारियों पर वापस आंसू गैस का गोला फेंकने का वीडियो CJP विरोध-प्रदर्शन का नहीं है। ये नेपाल में Gen Z के विरोध-प्रदर्शन का वीडियो है।


