CJP के संसद मार्च में पुलिसवाले को जूता मारकर भागा युवक? नहीं, वीडियो पुराना है….

Misleading Social

एक पुलिसवाले को जूते से मारकर  भागते लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक पुलिसवाला सड़क पर गिरे हुए एक लड़के को लात मार देता है। लेकिन अगले ही पल  लड़का फुर्ती से उठता है और पुलिसवाले के मुंह पर जूता मारकर भाग जाता है। पुलिसवाला भी उसके पीछे-पीछे भागता है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो कॉकरोच जनता पार्टी के हालिया संसद  मार्च का है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- दिल्ली में छात्र आंदोलन के बाद पुलिस को जड़ा थप्पड़ छात्रों ने

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…   

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में हमें वायरल वीडियो एक यूट्यूब चैनल पर मिला, जिसे 16 अगस्त 2025 को पोस्ट किया गया था। इससे ये साफ है कि वीडियो हाल का नहीं है। 

यहां दी गई जानकारी के मुताबिक ये पटना में हुए STET अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित है।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें आजतक की 7 अगस्त 2025 की रिपोर्ट में भी वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट मिला।

इस खबर के मुताबिक, ये वीडियो पटना के जेपी गोलंबर इलाके का है जहां सैकड़ों अभ्यर्थी, टीआरई-4 (टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम -4) से पहले STET करवाने की मांग को लेकर इकट्ठा हुए। इस वजह से इलाके में जाम लग गया था।

‘द इंडियन एक्सप्रेस‘ ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया है कि कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान 118 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।  बार-बार चेतावनी देने के बाद भी जब छात्र वहां से नहीं हटे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

‘दर्श न्यूज’ ने इस घटना के बारे में ग्राउंड रिपोर्ट छापी थीं। इससे ये साफ है कि वीडियो हाल ही के CJP प्रदर्शन का नहीं है।

निष्कर्ष – तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि , बिहार के एक पुराने वीडियो को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के संदर्भ में शेयर किया जा रहा है। जबकि ये वीडियो अगस्त, 2025 का है और पटना का है। जहां प्रदर्शन कर रहे STET अभ्यर्थियों को पुलिस ने पीटा था।

Result Stamp

Title: CJP के संसद मार्च में पुलिसवाले को जूता मारकर भागा युवक? नहीं, वीडियो पुराना है….

Written By: Sarita Samal

Result: Misleading