धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी अभिजीत दीपके के जंतर-मंतर पर डटे रहने का दावा पूरी तरह गलत।

Misleading Social

धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद  सीजेपी का छात्र आंदोलन खत्म हो चुका है। अब इसी से जोड़ते हुए सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें पुलिस के सामने हाथ जोड़ते और घुटने पर बैठते हुए दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी अभिजीत दीपके जंतर मंतर खाली नहीं करना चाहते हैं जिसके लिए वे घुटनों के बल बैठकर पुलिस से गुहार लगा रहे हैं।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद भी….कॉकरोच अभिजीत दीपके जंतर मंतर छोड़ नहीं रहे और PROTEST भी बंद नहीं कर रहे थे। जैसे ही यह खबर आई कि पुलिस कमिश्नर ने एक ऑर्डर जारी किया है, जिसमें दंगाई और असामाजिक तत्वों की पहचान करके.. उनके खिलाफ एक्शन लेने और ज़रूरत पड़ने पर पासपोर्ट कैंसिल करने और उन्हें 12 महीने तक तिहाड़ जेल में रखने जैसे कदम उठाने का आदेश दिया गया है,,, खुद को बड़ा लीडर मानने वाला ‘कॉकरोच लीडर’ सचमुच घुटनों के बल बैठ गया और रहम की भीख मांगने लगा..

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…   

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो हमें   सीजेपी समर्थक एक्स अकाउंट  पर  मिला। यहां पर वीडियो  9 जुलाई को पोस्ट किया गया है। 

इससे ये साफ है कि वीडियो धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले का है।

इसके कैप्शन में अभिजीत दीपके ने लिखा, “मैं पुलिस अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि वे हमें टेंट लगाने दें ताकि भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को बारिश से बचाया जा सके।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर वायरल वीडियो की रिपोर्ट ‘एबीपी न्यूज’ और ‘दैनिक भास्कर’ की वेबसाइट पर मिलीं।  9 जुलाई 2026 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, अभिजीत दीपके भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को बारिश से बचाने के लिए पुलिस से टेंट लगाने की इजाजत मांग रहे थे।

इसलिए उन्होंने पुलिसवालों के सामने हाथ जोड़ने शुरू कर दिए। उन्होंने पुलिस पर टेंट न लगाने देने के आरोप लगाए थे।

बतादें कि  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी ने 37 दिनों से जारी अपने प्रदर्शन को समाप्त कर दिया है।

इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जंतर मंतर खाली कर दिया है। आंदोलन खत्म होने के बाद पुलिस और एनडीएमसी ने पूरे इलाके में सफाई शुरू कर दी है और प्रदर्शन स्थल से ग्राफिटी आदि को हटाया जा रहा है।

फिलहाल वहां  सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

निष्कर्ष – तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि , वायरल वीडियो धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले का है। अभिजीत दीपके धरना स्थल पर तिरपाल लगाने की अनुमति देने की अपील करते हुए हाथ जोड़ रहे थे। जिसे फर्जी रूप में शेयर किया गया है।

Result Stamp

Title: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी अभिजीत दीपके के जंतर-मंतर पर डटे रहने का दावा पूरी तरह गलत।

Written By: Sarita Samal

Result: False