पीएम आवास घेराव के बाद पटना में हुई हालिया झड़प के नाम पर वायरल हुआ पुराना वीडियो।

False Political

पटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का वीडियो हालिया प्रदर्शन का नहीं, पुराना है।

हाल ही में नीट (NEET) पेपर लीक मामले पर 21 जुलाई को दिल्ली में पीएम आवास के पास प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खर्गे सहित कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जिसके जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी राजनीतिक टकराव के बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के लोग हाथ में पार्टी का झंडा लिए एक दूसरे से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पटना का है जहां भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। यूज़र ने वीडियो को यह कैप्शन लिखते हुए शेयर किया है…

महासंग्राम दिल्ली में हुई किरकिरी के बाद भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया था कि सभी राज्यों की राजधानी में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करे। उस आह्वान के बाद पटना का हाल देख लीजिए, कांग्रेसी भी तैयार बैठे थे, फिर वही हुआ जो इस वीडियो में दिख रहा है।

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें 29 अगस्त, 2025 को साझा की गई एक फेसबुक पोस्ट मिली, जिसमें वही दृश्य दिखाई दे रहे थे।

एक अन्य फेसबुक पेज पर भी इसी वायरल वीडियो को साझा किया गया था, जिसके साथ कैप्शन में लिखा था, “पटना में भाजपा कार्यकर्ता और कांग्रेस में बबाल मची हड़कंप।”

इससे इतनी बात तो यही साबित होती है कि यह वीडियो हालिया छात्र विरोध प्रदर्शनों और प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले का ही है।

पड़ताल के अगले चरण में हमें एएनआई के एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो का अलग एंगल से रिकॉर्ड किया गया वीडियो मिला, जिसे 29 अगस्त 2025 को पोस्ट किया गया था। बताया गया है कि “पटना में कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी।”

हमें वायरल वीडियो से सम्बंधित एक वीडियो रिपोर्ट टाइम्स नाउ के यूट्यूब चैनल पर मिली। यहां वीडियो को 29 अगस्त 2025 को पोस्ट किया गया था। इसमें हम वायरल क्लिप से मेल खाते हुए दृश्यों को देख सकते हैं। वीडियो के साथ नीचे विवरण में लिखा है, “पटना में उस समय तनाव बढ़ गया जब राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। यह झड़प एक कांग्रेस कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद हुई।”

हालांकि हमें पड़ताल में IANS के एक्स हैंडल पर 22 जुलाई 2026 को पटना में दोनों दलों के समर्थकों के बीच हुई झड़प के वीडियो साझा किए हुए मिले जो वायरल वीडियो से ज़रा भी मेल नहीं खाते। 

साथ ही हमें 29 अगस्त, 2025 को प्रकाशित डेक्कन हेराल्ड की भी एक रिपोर्ट मिली, जिसका शीर्षक था ‘पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द: पटना में भाजपा और कांग्रेस के बीच झड़प।’ वहीं रिपोर्ट के अनुसार, मतदान अधिकार यात्रा के दौरान एक व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में पटना में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।रिपोर्ट में कुछ तस्वीरों का भी इस्तेमाल किया गया है।

इससे स्पष्ट है कि पुराने व असंबंधित वीडियो को हालिया संदर्भ से जोड़ा जा रहा है।

निष्कर्ष 

तथ्यों की जांच से यह पता चलता है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। यह वीडियो पीएम आवास के बाहर हाल ही में हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद हुई झड़प का नहीं है। बल्कि यह अगस्त 2025 में पटना का पुराना फुटेज है।

Result Stamp

Title: पीएम आवास घेराव के बाद पटना में हुई हालिया झड़प के नाम पर वायरल हुआ पुराना वीडियो।

Fact Check By: Priyanka Sinha

Result: False

Leave a Reply