
सीजेपी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। वहीं अब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके का ‘लीक्ड वीडियो’ बताकर एक युवक को किस करती हुई एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती एक युवक को चूम रही है । इसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके का चार साल पुराना निजी वीडियो है।
वायरल वीडियो के साथ लिखा गया है कि – अभिजीत दीपके का चार साल का पुराना परसनल वीडियो उसी के किसी साथी नें कर दिया लिक…क्या यही देश सेवा करेगा बबुआ #भगत सिंह बनना हर किसी के बस की बात नहीं उसके लिए सब चीज त्यागना पड़ता हैँ……….
अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो से मेल खाता हुआ वीडियो हमें ‘@doll.nupur‘ नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। इसे 10 जुलाई को पोस्ट किया गया था। ये अकाउंट नूपुर नाम की एक लड़की का है जो एक मॉडल व एक्टर है।
इनमें से कुछ में दोनों ने वायरल वीडियो वाले ही कपड़े पहने हैं। इस तरह के अन्य वीडियो भी इनके अकाउंट पर मौजूद है।
अकाउंट बायो में नूपुर को बांग्लादेश की मॉडल और अभिनेत्री के रूप में बताया गया है। नूपुर के कुछ पोस्ट्स के मुताबिक, वायरल वीडियो वाला लड़का उनका पति है।

पड़ताल में आगे हमने यह भी देखा कि महिला से संबंधित कई पोस्ट में #skjewelrana हैशटैग का इस्तेमाल किया गया था। गूगल सर्च करने पर हमें एसके ज्वेल राणा नाम से एक फेसबुक प्रोफाइल मिली, जिसमें उन्हें बांग्लादेशी पत्रकार बताया गया है जो एसबोन न्यूज से जुड़े हैं।
राणा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी वायरल वीडियो वाली लड़की के साथ कई वीडियो शेयर किए हैं।

हमें ज्वेल राण के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो मिला,जिसमें उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला उनकी पत्नी नूपुर डॉल हैं। उन्होंने कहा कि उनके बीच मामूली कहासुनी के बाद नूपुर ने वीडियो सार्वजनिक किया, लेकिन अब वे साथ हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे अभिजीत दिपके को नहीं जानते और पुष्टि की कि वह बांग्लादेशी नागरिक हैं।
निष्कर्ष – तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि , वीडियो में दिख रहा लड़का बांग्लादेश का एक पत्रकार है और उसे किस करती लड़की उसकी पत्नी है। यह सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके का कोई पुराना निजी वीडियो नहीं है।


