पंजाब के लुधियाना के समराला में हुई घटना का वीडियो, बंगाल की झूठी घटना बताकर फेक सांप्रदायिक दावे से वायरल…

बाइक सवार पर तलवार से हमला करता शख्स मुस्लिम नहीं है और न यह घटना बंगाल की है, भ्रामक है वायरल दावा। इंटरनेट पर काफी हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दिखाई दे रहा है कि एक बाइक सवार जो कहीं जा रहा होता है, तभी एक शख्स हाथ में तलवार लिए […]

Continue Reading

इटली में आई बाढ़ का वीडियो उत्तराखंड के गुप्तकाशी में बाढ़ के दावे से वायरल…

बाढ़ का यह वीडियो उत्तराखंड के गुप्तकाशी का नहीं है। यह जुलाई महीने में आई इटली की बाढ़ का वीडियो है। इन दिनों देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से लोग परेशान हैं। जहां अभी उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही हुई तो वहीं दूसरी तरफ किश्तवाड़ में बादल फटने से हाहाकार […]

Continue Reading

भारतीय संसद में पाकिस्तानी समर्थकों वाला बिलावल भुट्टो का एडिटेड व फेक वीडियो वायरल…

बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तान की संसद में यह नहीं कहा कि “हमारे लोग भारत की संसद में भी बैठे हैं” वायरल वीडियो AI निर्मित है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बिलावल भुट्टो कहते हैं कि, “हमारे (पाकिस्तान के) लोग उनकी (भारत) की […]

Continue Reading

बांग्लादेश में हिंदू बच्चे से जबरन कलमा पढ़वाने का फेक सांप्रदायिक दावा वायरल, किसी और मामले से सम्बंधित है वीडियो…

वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा है फेक सांप्रदायिक दावा, नशीले पदार्थों का सेवन और उसे रखने के आरोप में नाबालिग के साथ बांग्लादेशी पुलिस ने किया था ऐसा बर्ताव। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक बच्चे को नीले रंग की वर्दी पहने कुछ […]

Continue Reading

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में आए बाढ़ का तीन साल पुराना वीडियो, उत्तरकाशी के धराली के रूप में वायरल…

उत्तरकाशी जिले के धराली में आई त्रासदी के नाम पर वायरल हुआ यह वीडियो, तीन वर्ष पहले हिमाचल के सोलन जिले में आई बाढ़ का है। अभी हाल ही में 5 अगस्त को उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले के धराली में बादल फटने से खीर गंगा में आई बाढ़ ने बड़ी तबाही मचाई। इस त्रासदी में […]

Continue Reading

धराली में राहत बचाव -कार्य के लिए चिनूक हेलिकॉप्टर से जेसीबी पहुंचाने वाली एडिटेड तस्वीर फर्जी दावे से वायरल…

चिनूक हेलिकॉप्टर से जेसीबी ले जाती वायरल यह तस्वीर असली नहीं एडिटेड है।  उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में बादल फटने से हुई तबाही के बाद राहत और बचाव कार्य अभी जारी है। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए सरकारी मशीनरी की पूरी ताकत झोंकी जा रही है। इस से जोड़ते हुए सोशल […]

Continue Reading

यूपी के गोंडा में रोड एक्सीडेंट में मारे गए लोगों की तस्वीर उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आई आपदा के नाम पर भ्रामक दावे से वायरल…

जमीन पर पड़ी हुई लाशों की तस्वीर का देवभूमि उत्तराखंड में आई आपदा से नहीं है कोई संबंध, ये उत्तर प्रदेश के गोंडा की फोटो है। मंगलवार को उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से खीर गंगा के पानी के साथ बड़ी मात्रा में ऐसा मलबा आया जिसने एक बड़े प्राकृतिक आपदा को जन्म दिया।  […]

Continue Reading

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश के खिलाफ किसी भी  तरह की बातें नहीं कही, पुराना वीडियो हालिया दावे से वायरल…

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने ‘गुंडाराज और कुशासन’ पर नीतीश कुमार के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया, उनके नेता प्रतिपक्ष रहते दिए गए पुराने बयान को हाल का बताया जा रहा है। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में सियासी पार्टियां कई मुद्दों को प्रदेश की जनता के सामने रख रही है। इसी में […]

Continue Reading

खेत में मिले दो मृत शवों की एमपी की तस्वीर उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा से जोड़ कर वायरल…

एक दूसरे से लिपटे मिले दो शवों की तस्वीर उत्तरकाशी में आई आपदा की नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के श्योपुर की है। देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर से कुदरत ने रौद्र रूप दिखाते हुए कहर बरपाया है। मंगलवार को उत्तरकाशी के धराली इलाके में बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ। अब तक चार लोगों […]

Continue Reading

मालदीव में रक्षा मंत्रालय की इमारत पर ‘SURRENDER’ लिखी पीएम मोदी की एडिटेड तस्वीर भ्रामक दावे से वायरल…

प्रधानमंत्री मोदी की राजकीय यात्रा के दौरान मालदीव के रक्षा मंत्रालय की इमारत पर उनकी तस्वीर के ऊपर नहीं लिखा था ‘SURRENDER’, एडिटेड है वायरल तस्वीर। अभी हाल ही में 25-26 जुलाई को पीएम मोदी दो दिन के मालदीव दौर पर थे, जहां उन्होंने मालदीव के 60वीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के […]

Continue Reading

इंडोनेशिया में थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते बच्चों का वीडियो भारत का बताकर वायरल

थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते यह बच्चें मध्य प्रदेश के नहीं है इंडोनेशिया के हैं। देश के कई राज्यों में बारिश आफत बन कर टूट रही है। इसी से जोड़ते हुए इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि स्कूल की यूनिफार्म पहन कर अपने […]

Continue Reading

सच नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर में सात विमानों के नुकसान कबूलते CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो…

CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा है वायरल। अभी हाल ही में विपक्ष के जबरदस्त हंगामे के बाद संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा की गई। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल अनिल चौहान का एक वीडियो […]

Continue Reading

पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़रगढ़ में हुई सामूहिक हत्याकांड का पुराना वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दावे से वायरल…

खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी तरह भ्रामक है वायरल दावा… इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जो दिल को काफी दहला देने वाला है, साथ ही मन को विचलित करने वाला भी है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक घर […]

Continue Reading

वायरल वीडियो धनखड़ के इस्तीफे से सम्बंधित नहीं, फर्जी है दावा….

धनखड़ के पुराने बयान को उनके इस्तीफे से जोड़ा जा रहा है, उनका यह वीडियो राज्य सभा में वक्फ बिल को लेकर वोटिंग के दौरान का है।  इस वक़्त संसद का मानसून सत्र चल रहा है, जिसके पहले ही दिन, जगदीप धनखड़ ने आधिकारिक तौर पर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। उनके ऐसा […]

Continue Reading

जकार्ता की मस्जिद में आग लगने का पुराना वीडियो, स्पेन की मस्जिद में लगी आग के दावे से वायरल…

स्पेन की जनता का बार्सिलोना की मस्जिद में आग लगाए जाने के दावे से वायरल यह वीडियो, साल 2022 में जकार्ता की मस्जिद में लगी आग का है। अभी बीते 12 जुलाई को स्पेन के शहर पिएरा में एक मस्जिद में आग लगने की घटना सामने आई थी। यह मामला मस्जिद के उद्घाटन से दो […]

Continue Reading

2024 में तमिल नाडु पुलिस का किन्नरों पर लाठीचार्ज का वीडियो बिहार की घटना के रूप में वायरल…

वीडियो तमिलनाडु में पुलिस द्वारा किन्नरों पर लाठीचार्ज का है, बिहार का नहीं। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक के बाद एक कई घोषणाएं की जा रही है। इसी में आगामी चुनाव से ठीक पहले बिहार सरकार की तरफ से महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया गया […]

Continue Reading

ललन सिंह के मटन भोज पर PM मोदी ने जमकर साधा निशाना? पुराना वीडियो भ्रामक दावे से वायरल…

मटन पार्टी को लेकर पीएम मोदी का यह वीडियो हालिया नहीं बल्कि पुराना है। ललन सिंह की वायरल तस्वीर भी पुरानी है। विधानसभा में होने वाले चुनाव की तैयारियों के बीच सियासत जम कर हो रही है। अभी हाल ही में जेडीयू के नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के सावन में मटन परोसने पर […]

Continue Reading

मुस्लिम महिलाओं की कांवड़ ले जाती दस साल पुरानी तस्वीर हाल का बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

कांवड़ ले कर जाती मुस्लिम महिलाओं की यह वायरल तस्वीर दस साल पुरानी है अभी की नहीं।  इन दिनों पूरे देश में सावन के पवित्र महीने की धूम दिखाई दे रही है। भक्तजन भगवान भोले की आराधना में लीन है। तो वहीं दूर- दराज से लोग भगवान शिव को कावंड लेकर मंदिरों में पहुंच कर […]

Continue Reading

लखनऊ कोर्ट में राहुल गांधी के साथ सेल्फी ले रहे शख्स की तस्वीर भ्रामक दावे से वायरल…

फैक्ट क्रेसेंडो को राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने वाले शख्स वकील सैयद महमूद हसन की तरफ से स्पष्ट किया गया है, कि वो जज नहीं बल्कि बल्कि सिविल कोर्ट के वकील हैं, वायरल दावा भ्रामक है। अभी हाल ही में भारतीय सैनिकों के लिए गलत बयान देने के आरोप में लोकसभा नेता विपक्ष राहुल […]

Continue Reading

ढाका में एक बांग्लादेशी झंडा विक्रेता की पिटाई का वीडियो पश्चिम बंगाल की घटना बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

यह वीडियो पश्चिम बंगाल से नहीं बल्कि बांग्लादेश की घटना का है, जब एक सैन्यकर्मी द्वारा ढाका में स्थित नेशनल स्टेडियम के बाहर बांग्लादेशी झंडा बेचने वाले को पीटा गया था। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो विचलित कर देने वाला है। वीडियो में एक रेहड़ी-पटरी वाले को बांग्लादेशी झंडे बेचते हुए […]

Continue Reading

अकबरुद्दीन ओवैसी के साल 2012 में हुई एक जनसभा का वीडियो हालिया घटनाक्रम से जोड़ कर वायरल…

अकबरुद्दीन ओवैसी के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है, वीडियो साल 2012 का है। महाराष्ट्र में चल रहे मराठी भाषा विवाद की घटनाओं के बीच अभी हाल ही में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को एकसाथ मंच साझा करते हुए देखा गया था। इसी से जोड़ते हुए AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी […]

Continue Reading

अफगानिस्तान की तालिबान विरोधी ग्रुप ने पहलगाम हमले का बदला लेने की बात नहीं की, एडिटेड वीडियो वायरल….

अफगानिस्तान की तालिबान विरोधी ग्रुप के नाम से वायरल किया जा रहा यह वीडियो साल 2022 का और एडिटेड है। इसमें पहलगाम मामले को लेकर कोई बात नहीं की जा रही है। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मास्क पहने कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में चार लोग है जो […]

Continue Reading

अफगानिस्तान के काबुल में भारतीय दूतावास पर हमले का दावा फेक है, पुरानी तस्वीर भ्रामक दावे से वायरल…

इन तस्वीरों का अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास पर हाल में हुए आतंकी हमले से नहीं है कोई संबंध, पुरानी तस्वीर फर्जी दावे से हो रही हैं शेयर। इंटरनेट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दो अलग तस्वीर वाली कोलाज को शेयर किया जा रहा है। तस्वीरों में कुछ टूटी-फूटी इमारतों और वहां पर […]

Continue Reading

पटना में प्रदर्शन के दौरान मंच पर नहीं चढ़ने के कारण पप्पू यादव ने नहीं बोला तेजस्वी पर हमला, पुराना वीडियो हालिया बता कर वायरल…

पप्पू यादव का तेजस्वी के खिलाफ बयान देने वाला साल 2020 का वीडियो हाल का बताया जा रहा है। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए माहौल पूरी तरह से गर्माया हुआ है। इसी में अभी हाल ही में 9 जुलाई 2025 को, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले […]

Continue Reading

बांग्लादेश में एक मुस्लिम शख्स की दाढ़ी पकड़कर पिटाई की घटना का वीडियो भारत का बताकर वायरल…

वायरल वीडियो बांग्लादेश के मानिकगंज जिले की है, जब एक मुस्लिम आदमी ने एक अन्य मुसलमान शख्स के साथ मारपीट की थी। न तो यह घटना भारत की है और न ही इसमें सांप्रदायिकता का कोई संबंध है। इंटरनेट पर सांप्रदायिक दावे से एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है […]

Continue Reading

बांग्लादेश में ईशनिंदा के आरोप में मुस्लिम शख्स को चप्पलों की माला पहनाए जाने का वीडियो फर्जी सांप्रदायिक दावे से वायरल…

इस शख्स का नाम डॉक्टर अहमद अली है जिसे पैगंबर मुहम्मद का अपमान करने के आरोप में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई थी, वीडियो के साथ किसी भी तरह का कोई भी धार्मिक एंगल नहीं है दावा फर्जी है। इंटरनेट पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें दिखाई दे […]

Continue Reading

सरदार जी-3 फिल्म पर विवाद के बीच दिलजीत दोसांझ का पुराना वीडियो फर्जी भ्रामक दावे से वायरल…

बॉलीवुड में काम न करने को लेकर बात करते गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ का वीडियो हाल का नहीं सितंबर 2021 का है। गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी-3 विवादों के बीच भयंकर रूप से घिरी हुई है। इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर हैं। जिनके साथ काम करने की वजह […]

Continue Reading

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नहीं हुआ तारीखों का एलान, फर्जी लिस्ट हो रही है वायरल…

चुनाव की तारीखों की घोषणा के नाम पर फेक लिस्ट वायरल हो रही है, चुनाव आयोग को ओर से अभी डेट फाइनल नहीं हुई है।  बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दांव -पेंच जारी है। तमाम राजनैतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए चुनावी घोषणाओं का ऐलान कर रही है। तो वहीं […]

Continue Reading

ईरान-इजरायल और अमेरिकी संघर्ष के बीच ईरान की संसद में नहीं जलाया गया अमेरिका का झंडा, पुराना वीडियो हाल के दावे से वायरल…

वायरल वीडियो मई 2018 का है। इसका मौजूदा ईरान- इजराइल और अमेरिका के बीच हुए तनाव से कोई संबंध नहीं है।  ईरान- इजरायल के हाल के तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि ईरान की पार्लियामेंट के अंदर अमेरिकी झंडे को कुछ सांसद […]

Continue Reading

इंटरव्यू के बीच इजरायली नेता का हमास हमले से बचने के दौरान भागने का पुराना वीडियो मौजूदा ईरान- इजरायल तनाव से जोड़ कर वायरल…

यह वीडियो मौजूदा इजरायल -ईरान युद्ध से सम्बंधित नहीं है। वीडियो अक्टूबर 2023 का है और उस वक़्त हमास के किये गए हमले से जुड़ा हुआ है। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव से जोड़ते हुए इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दिखाई देता है कि इंटरव्यू के दौरान पहले सायरन […]

Continue Reading

कांग्रेस की तरफ से बांटे जाने वाले सैनिटरी पैड के भीतर नहीं लगी है राहुल गांधी की तस्वीर, एडिटेड वीडियो भ्रामक दावे से वायरल…

बिहार में महिलाओं को बांटे जाने वाले मुफ्त सैनिटरी पैड के भीतर नहीं है राहुल गांधी का चेहरा, कांग्रेस ने वायरल वीडियो का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है दुष्प्रचार की मंशा से यह फर्जी वीडियो एडिट कर के फैलाया जा रहा है। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाताओं को अपने खेमे […]

Continue Reading

जॉर्जिया की संसद में सांसदों के बीच एक कानून को लेकर मारपीट का पुराना वीडियो इजरायल का बता कर वायरल…

इजरायल की संसद में सांसदों के बीच मारपीट का नहीं है यह वायरल वीडियो, दावा सरासर फर्जी है। इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव से जोड़ते हुए इंटरनेट पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल किया जा रहा है। वीडियो एक संसद का है जहां पर कई सांसद आपस में लड़ते हुए दिखाई दे […]

Continue Reading

अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन का वीडियो, अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के विरोध में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन के दावे से वायरल…

अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के विरोध में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन का नहीं, बल्कि लॉस एंजेलिस में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के विरोध में हुए प्रदर्शन का वीडियो है। अभी हाल ही में 13 जून 2025 को, इज़राइल ने कोडनेम ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के तहत ईरान में एक दर्जन से ज़्यादा ठिकानों पर हमले […]

Continue Reading

इराक पर अमेरिका के 22 साल पहले किये गए हमले का का पुराना वीडियो ईरान-इजरायल के हालिया तनाव से जोड़ कर वायरल…

इजरायल पर ईरान के हमले का नहीं है वीडियो, इराक का पुराना वीडियो भ्रामक दावे से फैलाया जा रहा है। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव से जोड़ते हुए इंटरनेट पर कई वीडियो वायरल भ्रामक दावे से साझा किये जा रहे हैं। इसी क्रम में एक और वीडियो को वायरल किया गया है, […]

Continue Reading

ईरानियों के पाकिस्तान में शरण लेने का असंबंधित दावा वायरल, वीडियो पुराना है जब पाकिस्तानी ज़ायरीन ईरान के रास्ते कर्बला जा रहे थें।

वायरल वीडियो ईरानियों के पाकिस्तान में शरण लेने का नहीं बल्कि पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों का ईरान के रास्ते कर्बला जाने से जुड़ा है। ईरान और इजरायल के बीच 12 दिनों तक लड़ाई चली। दोनों देशों ने इस संघर्ष में एक- दूसरे ताबड़तोड़ हवाई हमले किये। ऐसी खबर आईं कि, ईरान की राजधानी तेहरान में इजरायल के […]

Continue Reading

चीन के एक शहर में आग लगने की घटना का वीडियो, ईरान की तरफ से किए गए हमले में मोसाद के हेडक्वार्टर में आग लगने के दावे से वायरल…

वायरल वीडियो में चीन में एक पार्किंग स्थल पर लगी आग की घटना को दिखाया गया है, इसका इजरायल-ईरान संघर्ष से कोई संबंध नहीं है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें एक इमारत परिसर में आग लगी है और आसमान में घना काला धुआं उठ रहा है। वीडियो को शेयर […]

Continue Reading

ईरान पर इजरायल के हालिया हमले के नाम पर मेक्सिको के डीजल प्लांट में लगी आग का पुराना वीडियो वायरल…

मेक्सिको के डीजल प्लांट में लगी आग के पुराने वीडियो को ईरान पर इजरायल के हमले के नाम पर शेयर किया जा रहा है। ईरान और इजरायल में बीते कुछ दिनों से संघर्ष जारी है। 13 जून 2025 को शुरू हुए इस संघर्ष में दोनों देशों ने एक-दूसरे पर जमकर हमले किए हैं।  ईरान के […]

Continue Reading

ईरान- इजरायल के मौजूदा तनाव के बीच मिसाइल हमले का पुराना वीडियो वायरल…

मिसाइल से हमले का वायरल हो रहा वीडियो ईरान-इजरायल के बीच हालिया स्थिति से संबंधित नहीं है, पुराना वीडियो शेयर किया जा रहा है। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे मौजूदा तनाव से जोड़ते हुए इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दिखाई दे रहा है कि धुएं की कुछ कतारें आसमान की […]

Continue Reading

इजरायल पर ईरान के मिसाइल हमले का पुराना वीडियो हालिया दावे से वायरल….

यह वीडियो अक्टूबर 2024 है जब ईरान ने इजरायल के नेगेव रेगिस्तान में स्थित नेवातिम एयरबेस को निशाना बनाया था, इसका अभी चल रहे इजरायल- ईरान के तनाव से कोई संबंध नहीं है।  इजराइल और ईरान के बीच चल रहा तनाव चरम पर है। इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर बीते शुक्रवार 13 जून […]

Continue Reading

अप्रैल में भरूच की एक कंपनी में लगी आग का वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे से जोड़ कर वायरल…

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे से जोड़कर भरूच की कंपनी में लगी आग के वीडियो को शेयर किया जा रहा है, वायरल दावा फर्जी है। बीते 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में एक दुखद हादसे में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया था। यह प्लेन एक मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल पर जा गिरा था। […]

Continue Reading

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में बछड़ा नहीं बांधा, वह अपने घर में गायों को पालकर डेयरी का संचालन करते हैं। अभी हाल ही में बीते 7 जून को पूरे देश में बकरीद का त्योहार मनाया गया था। इसी से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक […]

Continue Reading

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा। इंटरनेट पर दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल किया जा रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग राफ्टिंग कर हैं कि तभी एक नाव एक पुल के नीचे आती है तो ऊंची लहरों की चपेट में आकर पलट […]

Continue Reading

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर की थी इन युवकों की पिटाई, यूपी नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का है वायरल वीडियो।  इंटरनेट पर काफी हैरान कर देने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी बीच सड़क पर तीन युवकों को […]

Continue Reading

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल… 

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के दावे से वायरल हो रहा वीडियो, नेपाल 2023 विमान हादसा के दौरान का है। इस वक़्त एक दुःखद विमान हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। दरसल गुरूवार 12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा […]

Continue Reading

लड़के को प्रताड़ित करती यूपी पुलिस का पुराना वीडियो हाल का बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

पुलिसकर्मियों द्वारा एक लड़के के साथ बुरी तरह मारपीट का यह वीडियो हाल का नहीं, साल 2017 का है।   सोशल मीडिया पर एक लड़के को बुरी तरह से प्रताड़ित करती पुलिस का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो पुलिसकर्मी एक लड़के को लाठी-डंडे से यातना देते हैं और लड़का दर्द से चिल्लाता हुआ दिखाई […]

Continue Reading

यमन में हुए युद्धाभ्यास का पुराना वीडियो पाकिस्तानी सेना पर BLA के हमले के दावे से वायरल…

पाकिस्तानी सेना पर BLA की तरफ से हमले का नहीं है यह वीडियो, असंबंधित दावा वायरल। बलूचिस्तान पूरी तरह से अपनी आज़ादी की जंग लड़ रहा है। हाल के दिनों में बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर ताबड़तोड़ हमले किए गए थें। इसी से जोड़ते हुए इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। इसमें […]

Continue Reading

बांग्लादेश के सफाई कर्मचारी की फोटो भारत का बता कर गलत दावे से वायरल….

सीवर टैंक में घुसकर सफाई करते शख्स की यह तस्वीर भारत नहीं बल्कि बांग्लादेश की है। अभी हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के हालिया आँकड़ों के अनुसार, भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए बाज़ार विनिमय दरों (MER) के आधार पर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा प्राप्त करने वाला देश […]

Continue Reading

हथियारों और विस्फोटकों की जब्ती को दिखाता म्यामांर का वीडियो मणिपुर का बता कर फर्जी दावे से वायरल…

भारतीय सेना द्वारा मणिपुर में हथियारों और नगदी को पकड़े जाने का दावा फेक है , म्यांमार का वीडियो किया जा रहा है वायरल… अभी हाल ही में मणिपुर के चंदेल में 14 मई 2025 को एक मुठभेड़ की घटना सामने आई थी। जिसमें असम राइफल्स ने 10 उग्रवादियों का मार गिराया था। मुठभेड़ के […]

Continue Reading

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिका जाकर शशि थरूर ने नहीं की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना, पुराना वीडियो भ्रामक दावे से वायरल…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बयान देते शशि थरूर का वायरल वीडियो 2024 का है, तब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन थें। उसी समय के पुराने वीडियो को हालिया संदर्भ से जोड़ कर शेयर किया जा रहा है।  पहलगाम में आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर पाकिस्तान […]

Continue Reading

गुजरात में निकाले गए तिरंगा यात्रा का वीडियो बलूचिस्तान के दावे से वायरल…

यह वीडियो बलूचिस्तान का नहीं बल्कि गुजरात के सूरत में हुई रैली का है, दावा फर्जी है। बलूचिस्तान अब पाकिस्तान से पूरी तरह अलग होना चाहता है। हाल के घटनाक्रम को देखा जाए तो पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद, पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांत बलूचिस्तान ने उससे […]

Continue Reading