
४ मई २०१९ को फेसबुक पर ‘भोला भाई’ नामक पेज पर एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट में एक फोटो दिया गया है, जिसमे समाजवादी पार्टी के नेता किसी रैली में भगवा वस्त्र पहने एक व्यक्ति के साथ लोगों का अभिवादन करते नजर आ रहे है | पोस्ट के विवरण में लिखा है-
#BIG_BREAKING
योगी के भाई असितनाथ बिष्ट ने गठबंधन का किया समर्थन…
और कहा मेरा भाई योगी बल्तकारी है वो अपनी भाभी के साथ रेप कर के घर से भागा हुआ अपराधी है।।
इस पोस्ट द्वारा दावा किया जा रहा है कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाई असितनाथ विष्ट गठबंधन का समर्थन कर रहे है | साथ ही मुख्यमंत्री योगी पर विष्ट के मुंह से गंभीर आरोप भी लगाये गए है | तो आइये जानते है इस दावे की सच्चाई |
संशोधन से पता चलता है कि…
हमने सबसे पहले गूगल पर योगी आदित्यनाथ के भाइयों के बारे में सर्च किया | परिणाम से हमें पता कि, पब्लिक डोमेन में उनकी फॅमिली के बारे में जो जानकारी उपलब्ध है, उसके मुताबिक उनके तीन भाई व एक बहन है | तीनों भाइयों के नाम मानवेन्द्र मोहन, महेंद्र सिंह बिश्त व शैलेन्द्र मोहन है | बहन का नाम शशि सिंह है | उनके किसी भी भाई का नाम असितनाथ विष्ट नहीं है, जैसा की उपरोक्त पोस्ट में दावा किया गया है |
इसके उपरांत हमने पोस्ट में साझा फोटो को रिवर्स इमेज सर्च किया | हमें यांडेक्स सर्च से जो परिणाम मिले, वह आप नीचे देख सकते है |
परिणाम से हमें समाचार वेबसाइट ‘हिंदी खबर’ की एक खबर मिली, जिसमे लिखा है की, नकली योगी समाजवादी पार्टी की जनसभा में शरीक हुए |
अखिलेश यादव का एक ट्वीट भी हमें मिला, जिसमे उन्होंने भगवा वस्त्र पहने इस शख्स के साथ वाली तस्वीरें साझा कर लिखा है कि, हम नक़ली भगवान नहीं ला सकते पर एक बाबा जी लाए हैं | ये हमारे साथ गोरखपुर छोड़ प्रदेश में सबको सरकार की सच्चाई बता रहे हैं |
गूगल सर्च से हमें ‘वेबदुनिया’ द्वारा प्रसारित एक खबर मिली, जिसमे समाजवादी पार्टी की सभाओं में नजर आने वाले इस शख्स के बारे में पूरी जानकारी दी है |
इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के किसी भाई का नाम असितनाथ विष्ट नहीं है, जैसा की उपरोक्त पोस्ट में दावा किया गया है | साथ ही अखिलेश यादव के साथ उनकी पार्टी की सभाओं में नजर आने वाला शख्स योगी आदित्यनाथ का हमशक्ल है, जिसे पार्टी ने बीजेपी विरोधी प्रचार के लिए उतारा था |
जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में साझा फोटो के साथ किया गया दावा कि, “योगी के भाई असितनाथ बिष्ट ने गठबंधन का किया समर्थन…और कहा मेरा भाई योगी बल्तकारी है वो अपनी भाभी के साथ रेप कर के घर से भागा हुआ अपराधी है।। ।” बिलकुल गलत है | यह शख्स योगी आदित्यनाथ का हमशक्ल है |

Title:क्या यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाई असितनाथ बिष्ट है?
Fact Check By: Rajesh PillewarResult: False
