पाकिस्तानी पुलिस के विडियो को भारतीय आर्मी द्वारा किए अत्याचारों का बता फैलाया जा रहा है|

False National Social

२१ सितम्बर २०१९ को फेसबुक पर ‘Muhammed Anas’ द्वारा किये गये एक पोस्ट में एक वीडियो साझा किया गया है,इस वीडियो में कुछ  वर्दीधारक कर्मी कुछ मुस्लिम महिलाओं को मारते हुए दिख रहे हैं | पोस्ट के विवरण में लिखा है कि, “#Kashmir_Muslim_Woman_Tourture_By_Indian_Army || #Kashmir Muslim Are Helpless in Current Word || #Free_Kashmir #Save_Muslim” केंद्र सरकार द्वारा कश्मीर से अनुच्छेद ३७० हटाने को लेकर सोशल मंचों पर कई प्रकार के दावे हो रहे हैं | इस पोस्ट में भी कश्मीर की मौजूदा स्थिति के चलते यह दावा किया जा रहा है कि – ‘यह वीडियो वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में आर्मी द्वारा मुस्लिम महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का है |’ क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले InVid Tool की मदद से उपरोक्त विडियो का स्क्रीन शॉट लेकर यांडेक्स इमेज सर्च में ढूंढा | हमने पाया की यह वीडियो यू-ट्यूब पर ‘B4 Public tv’ नामक एक चैनल पर २५ जून २०१४ को अपलोड किया गया था, जिसके शीर्षक में लिखा है कि, ‘Ye hota hai Pakistan me ortun k sath shame on u police apk grr me b hai ’  

इसके अलावा हमें YouTube पर उपरोक्त वीडियो से हुबहू मिलता वीडियो PakNews नामक एक चैनल पर भी २५ जून २०१९ को अपलोड किया गया मिला |

इस वीडियो में हमें ००:०९ सेकंड पर पुलिस अफसर के हाथ में पकिस्तान के तिरंगे का बिल्ला दिखा जो पकिस्तान के पुलिस अफसरों की वर्दी से हुबहू मिलता है |

इस अनुसंधान से यह बात स्पष्ट होती है कि उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त की पुलिस का है और कश्मीर के साथ इस वीडियो का कोई संबंध नहीं है | यह वीडियो गलत विवरण के साथ लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है |

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा “’यह वीडियो वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में आर्मी द्वारा मुस्लिम महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का है |” ग़लत है |

Avatar

Title:पाकिस्तानी पुलिस के विडियो को भारतीय आर्मी द्वारा किए अत्याचारों का बता फैलाया जा रहा है|

Fact Check By: Natasha Vivian 

Result: False