CJP के प्रदर्शन में भाजपा नेत्री मेनका गांधी नहीं, उनकी बहन अंबिका शुक्ला   शामिल हुईं …

Misleading Social

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का 20 जून 2026 से दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन चल रहा है, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इससे जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी जैसी दिखने वाली एक महिला को अनशन पर बैठे हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि इस प्रदर्शन में और अनशन के समर्थन में मेनका गांधी जंतर मंतर पर पहुंची हैं।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- काक्रोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में पहुंचकर मेनका गांधी ने मामले को दिलचस्प बना दिया है।

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…   

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो की सच्चाई जानने के लिए गूगल पर कीवर्ड सर्च किया। हमें ऐसी कोई भरोसेमंद रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें बताया गया हो कि बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए CJP के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंची हो।

इसके उलट, हमें कुछ मीडिया न्यूज़ रिपोर्ट्स मिली जिनके हवाले से यह पता चलता है कि उनकी बहन अंबिका शुक्ला इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। पशु प्रेमी व उनकी भलाई के लिए काम करने वाली अंबिका शुक्ला ने परीक्षा में कथित गड़बड़ियों, बेरोज़गारी और शासन से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग करने वाले युवाओं के आंदोलन का समर्थन किया। मेनका गांधी से उनके पारिवारिक रिश्ते की वजह से उनके इस प्रदर्शन में शामिल होने पर लोगों का ध्यान गया।

14 जुलाई 2026 को अंबिका शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर जमा लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने जानवरों के कल्याण के बारे में भी बात की। उन्होंने युवा प्रदर्शनकारियों से जानवरों के प्रति दया भाव रखने की अपील की और उनके संदेश पर मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया की सराहना की।

निष्कर्ष – तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि , सीजेपी के प्रदर्शन में भाजपा नेत्री मेनका गांधी की बहन अंबिका शुक्ला पहुंची थीं। इसमें मेनका गांधी के शामिल होने का दावा पूरी तरह गलत है।

Result Stamp

Title: CJP के प्रदर्शन में भाजपा नेत्री मेनका गांधी नहीं, उनकी बहन अंबिका शुक्ला शामिल हुईं …

Fact Check By: Sarita Samal

Result: Misleading

Leave a Reply