पूरी तरह से एडिटेड है पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का टेलीप्रॉम्प्टर वाला यह वीडियो।

Altered Political

पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का एडिटेड वीडियो वायरल, भ्रामक दावा करने के लिए अलग से जोड़ा गया टेलीप्रॉम्प्टर।

अभी कुछ ही दिन पहले 9 जुलाई को मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया था। इस खास मौके पर उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भी मौजूद थे। कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के छात्रों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, बिजनेसमैन, रिसर्चर्स और सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। इसी से जोड़ते हुए इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज दिखाई दे रहे हैं। वहीं वीडियो में पीएम मोदी के सामने एक टेलीप्रॉम्प्टर चलता हुआ नज़र आ रहा है, जिसे लोग सच मान कर उनके भाषण देने के तरीके का मजाक बना रहे हैं। वायरल वीडियो को इस कैप्शन के साथ साझा किया जा रहा है…

ऑस्ट्रेलिया में मोदीजी के आगे चलता टेलीप्रांप्टर। भारत वाकई भिसगुरु है।

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वायरल वीडियो को ध्यान से देखा। यह पाया कि वीडियो में एक जगह टेलीप्रॉम्प्टर हवा में उठा हुआ है। इससे यहीं साफ़ हो जाता है कि वीडियो एडिटेड है।

इसे बाद हमने आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रोग्राम के मूल वीडियो को ढूंढना शुरू किया। परिणाम में हमें प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वायरल क्लिप से जुड़ा हुआ मूल वीडियो मिला। यहां पर वीडियो को 9 जुलाई 2026 को लाइव किया गया था। पता चलता है कि पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित एक कम्युनिटी इवेंट में गए थे। तभी इसमें पांच मिनट की टाइमलाइन के बाद का सीन दिखाई देता है जो वायरल क्लिप से मेल खाता है। लेकिन इसमें कहीं भी टेलीप्रॉम्प्टर दिखाई नहीं देता।

वीडियो को स्पष्ट करने के लिए हमने इसका विश्लेषण किया है, जिसके अनुसार दोनों वीडियो में अंतर दिखाई देखे जा सकते हैं।

हमें पीएम नरेंद्र मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी वायरल वीडियो का पूरा वर्जन मिला। यहां पर इसे 9 जुलाई 2026 को लाइव स्ट्रीम किया गया था।

पड़ताल में आगे बढ़ते हुए हमने पाया कि कई समाचार एजेंसियों और संगठनों द्वारा साझा किए गए रिपोर्टों में भी पीएम मोदी के सामने टेलीप्रॉम्प्टर नहीं दिखाया गया है। इसलिए स्पष्ट होता है कि पीएम मोदी का वायरल वीडियो एडिटेड है।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पीएम मोदी के सामने टेलीप्रॉम्प्टर नहीं दिखाया गया था। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ पीएम मोदी का वायरल हो रहा वीडियो एडिटेड है।

Result Stamp

Title: पूरी तरह से एडिटेड है पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का टेलीप्रॉम्प्टर वाला यह वीडियो।

Fact Check By: Priyanka Sinha

Result: Altered

Leave a Reply