जलते हुए समुद्री जहाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो हालिया इजरायली मालवाहक जहाज यूनिटी एक्सप्लोरर पर हमले का है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- यमन ने लाल सागर मे इजरायली मालवाहक जहाज़ Unity Explorer पर बमबारी की है! यमन के बमबारी के बाद जहाज़ लाल सागर में डूब गया है! इससे पहले भी यमन ने एक इजरायली मालवाहक जहाज़ पर कब्ज़ा कर लिया था! यमन ने फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए इजराइल के खिलाफ जंग का ऐलान किया था! और तब से यह उनका इजराइल पर दूसरा बड़ा हमला है!

ट्विटरआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें सीलोन सी लाइफ नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिला। वीडियो को 25 मई 2021 में अपलोड किया गया है। खबर में ये घटना श्रीलंका का बताया गया है।

जांच में हमें आगे 'सीएनएन इंडोनेशिया' की एक रिपोर्ट मिली जो 26 मई 2021 को प्रकाशित की गई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि इंडोनेशिया से श्रीलंका के कोलंबो तक जाने वाले इस जहाज में लगी आग को काबू करने के लिए श्रीलंका सरकार ने भारत की मदद मांगी है।

जानकारी के मुताबिक, ये जहाज केमिकल और कॉस्मेटिक्स के सामानों से भरा हुआ था। आग लगने के बाद जहाज में मौजूद सारे क्रू सदस्यों को बाहर निकाल लिया गया था। 'एक्स-प्रेस पर्ल' में लगी आग से निपटने के लिए भारत ने भी अपने तीन जहाज - समुद्र प्रहरी, वैभव और वज्र को तैनात किया था।

आगे हमें 'डेली मिरर' का एक ट्वीट मिला। 26 मई 2021 के इस ट्वीट में वायरल हो रहा वीडियो था। ट्वीट के कैप्शन में लिखा है, एक्सप्रेस-पर्ल नाम के इस जहाज में यह घटना श्रीलंका के नेगोंबो शहर के पास घटी थी।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, ये वीडियो मई 2021 का है और इसका इजरायल-हमास या हूती विद्रोहियों से कोई लेना-देना नहीं है। ये इंडोनेशिया से श्रीलंका जा रहे एक जहाज का वीडियो था।

Avatar

Title:2021 का पुराना वीडियो इजरायल हमास युद्ध और हूती विद्रोह से जोड़ कर वायरल….

Written By: Sarita Samal

Result: False