डे ऑफ़ सॉलिडेरिटी के मौके पर फ्लाईपास्ट किए जाने का वीडियो ईरान-इसराइल युद्ध से जोड़कर भ्रामक दावा वायरल।

False International

यह वीडियो ईरान-इसराइल युद्ध के बीच अमेरिका से किसी भी सैन्य गतिविधियों से सम्बंधित नहीं है। दावा सरासर फर्जी है…

बीते 28 फ़रवरी को ईरान पर अमेरिका और इसराइल द्वारा हमला किए जाने के बाद से ही पश्चिम एशिया में जंग के हालात बने हुए हैं। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष रूकने का नाम नहीं ले रहा है, दोनों पक्षों की सैन्य कार्रवाई और बयानबाजी, दोनों ही तेज हो गई है। इसी बीच एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में आसमान में उड़ते हुए कई हेलीकॉप्टर्स और जेट्स दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वीडियो में  दुबई के पाम जुमेराह और बुर्ज अल अरब के ऊपर से कई जहाज को भी उड़ते हुए दिखाया गया है। वीडियो साझा करने वाले यूज़र ने दावा किया है कि ईरान-इसराइल के हालिया युद्ध के बीच अमेरिका संयुक्त अरब अमीरात से भाग रहा है।वीडियो को इस कैप्शन के साथ साझा किया गया है…

वो जा रहा है कोई शब-ए-गम गुज़ार के ईरानी मिलिट्री ने वीडियो जारी करके दावा किया है, कि संयुक्त अरब अमीरात से अमेरिका अब दुम दबाकर भाग रहा है जिसकी पुष्टि वहां के जर्नलिस्ट भी कर रहे हैं।

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें यूएई के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से 17 जनवरी 2026 को अपलोड किया गया यहीं वीडियो मिला। इसके साथ कैप्शन में लिखा था, “आज संयुक्त अरब अमीरात का सॉलिडेरिटी डे है। एकता, शक्ति और सामूहिक भावना की याद दिलाने वाला दिन। पाम जुमेराह और बुर्ज अल अरब के ऊपर से गुजरते फ्लाई-पास्ट को देखना दुबई के उन खास पलों में से एक था। ऐसी जगह पर रहना सचमुच सराहनीय है, जहां प्रगति के साथ-साथ एकजुटता का भी उत्सव मनाया जाता है”।

फिर हमें दुबई मीडिया ऑफिस  नाम के इंस्टा अकाउंट से भी 17 जनवरी 2025 को अपलोड किए गए वीडियो में वायरल वीडियो से मिलते-जुलते दृश्य दिखाई दिए।  

आगे हमें गल्फ न्यूज की वेबसाइट पर 17 जनवरी 2026 को इस संबंध में प्रकाशित रिपोर्ट भी मिली। इसमें कई तस्वीरें भी मौजूद थी जो वायरल वीडियो में मौजूद दृश्यों से मेल खाती है।

आगे और खोज करने पर हमें डे ऑफ़ सॉलिडेरिटी के मौके पर यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन ज़ायेद की तरफ से 17 जनवरी 2026 को एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया हुआ मिला। इसमें उनकी तरफ से बधाई संदेश लिखा गया है।  

https://twitter.com/MohamedBinZayed/status/2012469238917906855

इसके साथ ही वायरल वीडियो से मिलते हुए वीडियो को यहां, यहां पर भी देख सकते हैं। जिनके हवाले से स्पष्ट होता है कि वीडियो यूएई में डे ऑफ़ सॉलिडेरिटी पर हुए फ्लाईपास्ट का ही है।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से पता चलता है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। असल में, वीडियो 17 जनवरी को दुबई में UAE के ‘एकजुटता दिवस’ के अवसर पर आयोजित हवाई प्रदर्शनों को दिखाने का है। इसका ईरान- इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष से कोई संबंध नहीं है। 

Result Stamp

Title: डे ऑफ़ सॉलिडेरिटी के मौके पर फ्लाईपास्ट किए जाने का वीडियो ईरान-इसराइल युद्ध से जोड़कर भ्रामक दावा वायरल।

Fact Check By: Priyanka Sinha

Result: False

Leave a Reply