क्या रूस के राष्ट्रपति ने हैरान होकर पीएम मोदी से की बात और कहा कैसे अभिनन्दन ने उड़ा दिया मिग-21 से F-16? जानिये सच |

False Headline International Political War

कहा जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति पूतिन ने पीएम मोदी से बात की और कहा कैसे अभिनन्दन ने उड़ा दिया मिग-21 से F-16 | २८ फ़रवरी २०१९ के दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पूतिन ने भारत के प्रधानमंत्री से फ़ोन पे बात की | कहा जा रहा है कि इस बातचीत के दौरान रूस के राष्ट्रपति ने भारतीय प्रधानमंत्री से बहुत हैरान होकर कहा कि कैसे अभिनन्दन ने मिग-21 से F-16 को मार गिराया ?

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

निचे आप फेसबुक में साझा होने वाले पोस्ट के archived लिंक्स देख सकतें है:

ArchivedPost | ArchivedPost | ArchivedPost

इस ख़बर को newstrend.news ने 1 मार्च २०१९ के दिन प्रकाशित किया है | निचे हम हेडलाइन को पढ़ सकते हैं | साथ मे पूरे प्रकाशन को पढ़ने ने के लिए दिए गए लिंक पे क्लिक करें |

Newstrend.newsPost | ArchivedPost

तथ्यों की जांच:

आईये देखते हैं सच क्या है |

तथ्यों की जांच करते वक्त हमने पाया कि, रूस के राष्ट्रपति पूतिन ने मोदीजी को २८ फ़रवरी २०१९ के दिन फ़ोन किया था | फ़ोन करके पूतिन ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर मोदीजी से अपनी संवेदना व्यक्त की | उन्होंने इस बात का भी अस्वासन दिया कि रूस भारत के साथ एकजुट होके आतंकवाद को ख़तम करने में मदद करेगा | इसपर मोदीजी ने उनके भारत को लगातार समर्थन देने के प्रति आभार व्यक्त किया |

इस बात की पुष्टि कई सारे न्यूज़ चैनल ने भी किया है |

पूरा रिपोर्ट / न्यूस पढने के लिए निचे दिए लिंक पे क्लिक करें |

NDTVPost | ArchivedPostLivehindustanPost | ArchivedPostEconomicTimesPost | ArchivedPost
NewindianexpressPost | ArchivedPostAninewsPost | ArchivedPostUNIindiaPost | ArchivedPost

निष्कर्ष: ग़लत शीर्षक

तथ्यों की जांच से इस बात की पुष्टि होती है कि पूतिन ने मोदीजी को फ़ोन तो किया था मगर, इस बात की पुष्टि नहीं होती है कि पूतिन ने मोदीजी से अभिनन्दन ने कैसे उड़ा दिया मिग-21 से F-16 – यह बात पुछा | दोनों में पुलवामा पर हुआ आतंकी हमला और दोनों देशों का एक दुसरे के साथ एकजुट होके आतंकवाद को ख़तम करने में मदद करने की बात हुई है | इस प्रकाशन का शीर्षक गलत है |

Avatar

Title:क्या रूस के राष्ट्रपति ने हैरान होकर पीएम मोदी से की बात और कहा कैसे अभिनन्दन ने उड़ा दिया मिग-21 से F-16? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao 

Result: False Headline (यह शीर्षक गलत है)