अमित शाह ने नहीं की एक वक्त का खाना छोड़ने की अपील, फर्जी पोस्ट भ्रामक दावे से वायरल।

False Political

यह दावा पूरी तरह से झूठा और भ्रामक है। गृह मंत्री द्वारा ऐसा कोई बयान या अपील नहीं की गई है। 

सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक ग्राफिक्स शेयर किया जा रहा है। इसमें अमित शाह देशवासियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहते हैं,“भारी संकट आने वाला है, हो सके तो एक टाइम का खाना छोड़ दीजिए।”इस पोस्ट को यूज़र ने पश्चिम एशिया में चल रहे संकट और बिगड़ते वैश्विक हालात से जोड़ते हुए शेयर करते हुए दावा किया है कि अमित शाह ने देश की जनता से यह अपील हाल में की है। 

भारी संकट आने वाला हैहो सके तो एक टाइम का खाना छोड़ दीजिए” BJP नेता एवं गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भारी संकट आने वाला है, इसलिए हो सके तो एक समय का खाना छोड़ने की तैयारी रखें। 

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वायरल पोस्ट को लेकर कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। लेकिन इस संबंध में हमें कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली।क्यूंकि अगर ऐसी कोई भी रिपोर्ट होती तो मीडिया की बड़ी सुर्खियों में होती।

फिर हमने गृहमंत्री कार्यालय के एक्स अकांउट को खंगाला, लेकिन हमें वहां भी वायरल दावे की पुष्टि करने वाला कोई पोस्ट या रिपोर्ट नहीं मिली।

इसके बाद हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक्स हैंडल की भी जांच की। लेकिन वहां भी वायरल दावे की पुष्टि करता कोई बयान या पोस्ट नहीं मिला।

पड़ताल को और आगे बढ़ाते हुए हमें 18 मई 2026 को PIB फैक्ट चेक के फेसबुक पेज पर इस दावे का खंडन करता हुआ एक पोस्ट मिला। इसमें स्पष्ट किया गया था कि गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से एक वक्त खाना छोड़ने की अपील नहीं की है। वायरल हुआ दावा फर्जी है।

साथ ही पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट की तरफ से एक्स हैंडल पर भी वायरल दावे का खंडन करते हुए इसे फर्जी बताया गया और स्पष्ट किया गया है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। 

https://twitter.com/PIBFactCheck/status/2056289400519262526/photo/1

इसलिए यह पुष्टि होती है कि अमित शाह के नाम पर वायरल हो रहा यह पोस्ट सरसर फेक है। 

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि अमित शाह की तरफ से लोगों से एक टाइम का खाना छोड़ने की अपील करने वाला वायरल हो रहा पोस्ट फर्जी है।हमारी पड़ताल में हमें ऐसी कोई भी जानकारी नहीं मिली, जिससे वायरल पोस्ट की सत्यता साबित हो। 

Result Stamp

Title: अमित शाह ने नहीं की एक वक्त का खाना छोड़ने की अपील, फर्जी पोस्ट भ्रामक दावे से वायरल।

Fact Check By: Priyanka Sinha

Result: False

Leave a Reply