
परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 20 जून 2026 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया। इन विरोध प्रदर्शनों के बीच, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जा रहा है , जिसमें सुनीता विलियम्स को सुरक्षाकर्मी ले जाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि उन्होंने केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।
वायरल पोस्ट के साथ लिखा है- सुनीता विलियम्स cjp आंदोलन कों समर्थन देने पहुचे…

अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो से मिलता-जुलता वीडियो हमें एक यूट्यूब चैनल पर मिला। यहां पर वीडियो को 23 जनवरी 2026 को अपलोड किया गया है। दिखाई देता है कि सुनीता विलियम्स के गले में लटके कार्ड पर अंग्रेजी में केएलएफ लिखा हुआ है।
मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें अन्य वीडियो 22 जनवरी 2026 को यूट्यूब पर अपलोड किया हुआ मिला। वीडियो के साथ मौजूद कैप्शन में बताया गया था कि सुनीता विलियम्स केरल के कोझिकोड में आयोजित लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंची थीं।
कीवर्ड सर्च से हमें कई मीडिया रिपोर्ट यहाँ, यहाँ, यहाँ मिलीं, जिनसे पता चलता है कि सुनीता विलियम्स ने 22 जनवरी 2026 को कोझिकोड बीच पर केरल लिटरेचर फेस्टिवल के नौवें संस्करण का उद्घाटन किया था। इससे यह पुष्टि होती है कि यह फुटेज जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों से संबंधित नहीं है।

इसके अलावा, इस कार्यक्रम के वीडियोज केएलएफ डायरीज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 23 जनवरी और मलयालम न्यूज पोर्टल अमृता न्यूज के यूट्यूब अकाउंट पर 22 जनवरी को अपलोड किए गए थे। इनमें सुनीता विलियम्स और उनके साथ वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों को देखा जा सकता है।
निष्कर्ष – तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि , दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के प्रोटेस्ट में सुनीता विलियम्स शामिल नहीं हुई है । ये केरल में आयोजित लिटरेचर फेस्टिवल का पुराना वीडियो है।


