
२९ मई २०१९ को फेसबुक पर ‘Deepak Malik’ नामक एक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट का विवरण इस प्रकार है – “आज रात से पूरे भारत में शराब बन्द |” इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि “नरेंद्र मोदी पूरे भारत में शराब बंद करवा दी हैं |” अगर ऐसा कुछ होता तो यह वाकई बहुत बड़ी खबर बन जाती | क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |
सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:
संशोधन से पता चलता है कि…
हमने सबसे पहले उपरोक्त पोस्ट मे साझा तस्वीर को ‘यांडेक्स’ रिवर्स इमेज सर्च मे देकर ढूंढा, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |
इस संशोधन मे हमें ‘TOI’ द्वारा ३१ दिसम्बर २०१६ को प्रसारित एक ख़बर मिली जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नव वर्ष के उपलक्ष्य मे एक संबोधन है |
इस ख़बर मे दी गयी विडियो को जब हमने ‘Frame-By-Frame’ देखा, तो हमें उपरोक्त पोस्ट मे दी गयी तस्वीर से हुबहू मिलता-जुलता विडियो का हिस्सा मिला |
इसके अलावा उपरोक्त पोस्ट के तस्वीर मे ‘आज तक’ का लोगो भी गलत दर्शाया गया है |
असली ‘आज तक’ का लोगो नीचे दर्शाया गया है |
हमने जब ‘AajTak’ द्वारा दी गयी ख़बरों में ढूंढा, तो हमें ऐसी कोई भी ख़बर नहीं मिली |
इस संशोधन से साफ़ पता चलता है कि कि उपरोक्त पोस्ट मे दर्शाया गया चित्र फोटोशोप की मदद से भ्रम पैदा करने के लिए बदला गया है | इस पोस्ट मे मोदी की तस्वीर ३१ दिसम्बर २०१६ को नव वर्ष के उपलक्ष्य मे दिए गये भाषण के विडियो से लिया गया है और उसमे भ्रमित दावा लिखकर साझा किया जा रहा है |
जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “नरेंद्र मोदी पूरे भारत में शराब बंद करवा दी हैं |” ग़लत है | उपरोक्त पोस्ट मे दर्शाया गया चित्र फोटोशोप की मदद से भ्रम पैदा करने के लिए बदल कर साझा किया जा रहा है

Title:क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे भारत मे शराब बंद करवा दी हैं ? जानिये सच |
Fact Check By: Nita RaoResult: False
