
पॉलिटिकल स्ट्रैटेजिस्ट से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने ‘जन सुराज पार्टी’ के टिकट पर बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतकर अपनी पहली चुनावी जीत हासिल की। उन्होंने BJP के नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 वोटों के अंतर से हराया। इस संदर्भ में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि भाजपा नेता मनोज तिवारी हाल में बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में BJP की हार के बाद रो पड़े।
वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- प्रशांत किशोर की जीत पर भैया मनोज तिवारी का भावुक प्रतिक्रिया….
अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो से मिलता-जुलता वीडियो हमें TV9 भारतवर्ष के यूट्यूब चैनल पर मिला। यहां पर वीडियो को 14 जनवरी 2020 को अपलोड किया गया था। इससे ये साफ है कि वायरल वीडियो अभी हुए चुनाव के नहीं है। ये इंटरव्यू दिल्ली विधानसभा चुनाव के वक्त का है।
वीडियो में 13 मिनट के बाद वही हिस्सा देखा जा सकता है, जो हाल का बताकर वायरल हो रहा है, जिसमें मनोज तिवारी भावुक हुए थे। निम्न में पूरा वीडियो देखें।
यह इंटरव्यू 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। इसमें, मनोज तिवारी अपने शुरुआती संघर्षों को याद करते हुए भावुक हो गए थे। वहीं वायरल क्लिप इंटरव्यू के 14:10 से 15:30 मिनट के हिस्से में आता है।
इसके साथ ही हमें ऐसी कोई विश्वसनीय खबर, इंटरव्यू या सोशल मीडिया पोस्ट नहीं मिली जिससे यह पता चले कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर मनोज तिवारी भावुक हो गए हों।
। कुल मिलाकर, मनोज तिवारी के एक पुराने इंटरव्यू को ऐसा दिखाया जा रहा है मानो वे बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद रो रहे हों।
निष्कर्ष – तथ्यों की जांच से यह पता चलता है कि, बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से जोड़कर वायरल हो रहा मनोज तिवारी का यह वीडियो असल में 6 साल पुराना है। इस वीडियो का हालिया चुनाव नतीजों से कोई संबंध नहीं है।


