
सोशल मीडिया पर जुलूस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ताजिया बिजली के तार से टकरा जाता है और फिर वहां अफरातफरी मच जाती है। दावा किया जा रहा है कि यह मध्य प्रदेश के रतलाम में ताजिया में आग लगने का वीडियो है।
वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- मध्य प्रदेश का रतलाम, ताजिया के दौरान अल्लाह की रहमत से चार तो डायरेक्ट हूरों की बाहों में चले गए,करीब दो दर्जन को वेटिंग मिला है
अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में हमें 29 जुलाई 2023 को दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर एक खबर मिली, जिसमें वायरल वीडियो वाले दृश्य मौजूद थे। रिपोर्ट को तीन साल पहले प्रकाशित किया गया था। इससे ये साफ है कि वीडियो हाल ही का नहीं है।
पता चलता है कि अमरोहा के डिडौली कोतवाली इलाके के गांव पतई खालसा में मुहर्रम के जुलूस में निकाला जा रहा ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया था और ताजिये में आग लग गई थी। इसकी चपेट में आने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई थी और 52 लोग घायल हो गए थे। मृतकों में 10 वर्षीय उवैश और 40 वर्षीय शाने मोहम्मद शामिल थे।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो ‘Amrit Vichar’ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला। इस वीडियो को 29 जुलाई 2023 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुए एक हादसे का है। हाईटेंशन लाइन से एक ताजिया के टकराने की वजह से धमाका हो गया था। इससे पहले वहां फैले करंट की वजह से दो लोगों की मौत हो गई थी और 54 लोग घायल हो गए थे।
पड़ताल के दौरान हमें ईटीवी भारत की वेबसाइट पर भी 29 जुलाई 2023 को
प्रकाशित रिपोर्ट मिली, इसमें भी बताया गया था कि 29 जुलाई 2023 को गांव पतई खालसा में मुस्लिम समुदाय के लोग ताजिया जुलूस निकाल रहे थे, तभी शाम के लगभग 4:00 बजे के करीब 25 फीट ऊंचे ताजिए पर लगा लोहे का सरिया वहां से गुजर रही 11 हजार की लाइन से टकरा गया।
इससे ताजिया में आग लग गई। हादसे में 10 साल के उवैश और 40 साल के शाने मोहम्मद की जान चली गई। इसके अलावा 52 लोग भी झुलस गए थे।

मध्य प्रदेश के रतलाम में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसा-
बीते 25 जून को मध्य प्रदेश के रतलाम में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ. जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसमें चिंगारी उठी और कई लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
निष्कर्ष – तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि , ताजिया के बिजली के तार से टकराने के वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। असल में यह वीडियो साल 2023 में यूपी के अमरोहा में हुए एक हादसे का है।


