कुछ दिनों पहले भारत में कई राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों में दिवाली के मद्देनजर पटाखो की बिक्री व उनको जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है, इसका एक कारण ये भी है कि विशेषज्ञों का मानना है कि वायु प्रदूषण के चलते कोरोनावायरल संक्रमण बढ़ सकता है। इसी दौरान सोशल मंचो पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. उसमें आप राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक मस्जिद से बाहर निकलते देख सकते है। इस वीडियो के दावे के अनुसार अशोक गहलोत वर्तमान में मस्जिद गये थे।

वीडियो के शीर्षक में लिखा है, “दिवाली के फठाकों पर प्रतिबंध लगा कर राजस्थान की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नमाज पढ़ के बाहर निकले।“

C:-Users-Lenovo-Desktop-FC-Ashok Gehlot.png

फेसबुक | आर्काइव लिंक

इस वीडियो को यूट्यूब पर 7 नवंबर 2020 की घटना का बता, प्रसारित किया जा रहा है।

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

फैक्ट क्रेसेंडो ने जाँच के दौरान पाया कि वायरल हो रहा वीडियो 2019 का है जब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत डूंगरपुर के गलियाकोट में स्थित एक दरगाह गये थे।

जाँच की शुरुवात हमने वीडियो में दिख रहे लोगों को गौर से देखने से की तो पाया कि किसी भी शख्स के चेहरे पर मास्क नहीं लगा हुआ है, इससे हमने अनुमान लगाया कि वायरल हो रहा यह वीडियो वर्तमान का नहीं है। इसके पश्चात हमने कीवर्ड सर्च के माध्यम से आगे की जाँच की, परिणाम में हमें 2019 को यूट्यूब पर प्रसारित किया हुआ एक वीडियो मिला। उस वीडियो के शीर्षक में लिखा था, “अशोक गहलोत मस्जिद में”। यह वीडियो 4 फरवरी 2019 को प्रसारित किया गया था।

आर्काइव लिंक

इसके बाद हमने अधिक कीवर्ड सर्च किया तो हमें यूट्यूब पर प्रसारित किया हुआ एक और वीडियो मिला जिसके शीर्षक में लिखा था, “राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गालियाकोट में मज़ार-इ-फाखरी का दौरा किया“ और वीडियो के नीचे दी गयी जानकारी में लिखा है, “राजस्थान के सी.एम अशोक गहलोत सैयदी फखरुद्दीन शहीद की कब्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज गलियाकोट आए थे।“ यह वीडियो जनवरी 2019 में प्रसारित किया हुआ है।

इस वीडियो में आप मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कई लोगों को देख सकते है। अशोक गहलोत को अंदर जाते हुए व कुछ समय बाद आप उन्हें बाहर आते हुए आप देख सकते है। 1.20 मिनट के इस वीडियो में 0.38 से लेकर 1.05 मिनट तक आप वायरल हो रही वीडियो क्लिप को देख सकते है।

आर्काइव लिंक

तदनंतर हमने अधिक कीवर्ड सर्च कर कुछ समाचार लेख की खोज की तो हमें कई समाचार लेख मिले जो इस बात की पुष्टि कर रहे है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनवरी 2019 में गलियाकोट के मज़ार- इ- फाखरी गये थे।

समाचर लेखो के अनुसार, “अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री बनने के पश्चात राजस्थान के डूंगरपुर का दौरा किया था। इस दौरान वे डूंगरपुर जिले में स्थित गलियाकोट भी गये थे और वहाँ उन्होंने ग्राम खड़गदा में स्थित क्षेत्रपाल भैरव जी मंदिर एवं गलियाकोट में स्थित प्राचीन शीतला मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की थी तथा वे गलियाकोट दरगाह भी गये थे। खड़गदा में नन्ही बालिकाओं ने परम्परागत तरीके से मुख्यमंत्री की आगवानी की। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के द्वारा मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर एवं शॉल ओढाकर स्वागत किया गया था, उन्होंने गलियाकोट में स्थित विश्व प्रसिद्ध पीर फखरूद्दीन की दरगाह में जियारत की थी।“

C:-Users-Lenovo-Desktop-FC-Ashok Gehlot4.png

जनप्रहरी एक्सप्रेस | आर्काइव लिंक

इस दौरे की जानकारी अशोक गहलोत ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर भी प्रकाशित की थी। जानकारी के साथ उन्होंने उस दौरे की कुछ तस्वीरें भी प्रकाशित की है। पोस्ट के शीर्षक में उन्होंने लिखा है, “आज डूंगरपुर के दौरे पर रहे। इस दौरान रास्तेभर स्थानीय निवासियों का अपार प्यार मिला, आम जन और कांग्रेसजनों से मुलाकात हुई। ग्राम खडगदा में स्थित क्षेत्रपाल भैरव जी मंदिर एवं गलियाकोट में स्थित प्राचीन शीतला मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर तथा गलियाकोट दरगाह में जियारत कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। गलियाकोट में स्थित विश्व प्रसिद्ध पीर फखरूद्दीन की दरगाह में जियारत कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।“

C:-Users-Lenovo-Desktop-FC-Ashok Gehlot5.png
C:-Users-Lenovo-Desktop-FC-Ashok Gehlot6.png
C:-Users-Lenovo-Desktop-FC-Ashok Gehlot7.png

फेसबुक | आर्काइव लिंक

जाँच के दौरान हमने पाया कि राजस्थान कांग्रेस युवा शक्ति ने भी अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर 28 जनवरी 2019 को अशोक गहलोत के डूंगरपुर दौरे की जानकारी व कुछ तस्वीरें प्रकाशित की है।

हमें उपरोक्त जानकारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वैबसाइट पर भी मिली।

C:-Users-Lenovo-Desktop-FC-Ashok Gehlot8.png

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया है कि उपरोक्त दावा गलत पाया है। वायरल हो रहा वीडियो 2019 से है जब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत डूंगरपुर के गलियाकोट में स्थित एक दरगाह गये थे।

Avatar

Title:राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 2019 दरगाह दौरे को वर्तमान मस्जिद में नमाज़ पढ़ने का बता वायरल किया जा रहा है।

Fact Check By: Rashi Jain

Result: Missing Context