
२4 अप्रैल २०१९ को फेसबुक पर ‘Chandra Shekhar Verma’ नामक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट में एक फोटो साझा किया गया है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किसी महिला के साथ दिख रहे है | फोटो के ऊपर लिखा है –
“यह सुधरने वाले नहीं है, घोटाले पर घोटाले किये जा रहे है ”
विकीलीक्स ने खुलासा किया है कि राउल विंची शादीशुदा है,,इसके दो बच्चे है जो लंदन में रहते है,,इसकी बीबी कोलंबियन है,,पहली संतान १४ वर्ष का लड़का नियाक है और दूसरी संतान मायनक १० साल की लड़की है |
अविवाहित कहकर राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहा है |
पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- #Chamcho Gdbd Ghotala Tumara #Pappu |
इस पोस्ट में किया गया दावा स्पष्ट है, जिसपर बिना सुबूत यकीन नहीं किया जा सकता | तो आइये जानते है इस पोस्ट की सच्चाई |

संशोधन से पता चलता है कि…
पोस्ट में किये गए दावे को ध्यान में रखकर हमने सबसे पहले विकिलीक्स की वह रिपोर्ट ढूंढने की कोशिश की, जिसके आधार पर यह दावा किया गया है कि राहुल गांधी शादीशुदा है | rahul gandhi married wikileaks report इन की वर्ड्स के साथ सर्च करने पर हमें जो परिणाम मिले, वह आप नीचे की स्क्रीन शॉट पर देख सकते है |
इस संशोधन से हमें यह पता चलता है कि गांधी फॅमिली के बारे में २०१० से विकिलीक्स समय समय पर खुलासे करता आ रहा है | लेकिन राहुल गांधी की शादी और उनके बीवी-बच्चों के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है | काफी मशक्कत करने के बाद भी हमें इस तरह की विकिलीक्स की ऐसी कोई भी रिपोर्ट देखने को नहीं मिली |
इसके बाद हमने पोस्ट में दिए हुए फोटो का स्क्रीन शॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें टीवी न्यूज़ चैनल आज तक की २१ सितम्बर २०१७ की एक खबर मिली जिसमे राहुल गांधी के साथ दिखाई दे रही महिला के नाम का पता चल गया और उसकी शख्सियत का भी पता लग गया |
इस खबर के अनुसार यह महिला स्पेनिश-ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस नतालिया रामोस है | राहुल गांधी जब सितम्बर २०१७ में अमरिका के दौरे पर थे तब नतालिया ने उनसे मुलाकात की थी तथा अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा की थी | नतालिया नोराह रामोस कोहेन स्पेनिश-ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस हैं | नतालिया के पास अमेरिका की भी नागरिकता है | एक्ट्रेस और सिंगर नतालिया ने फिल्म ब्रैट्ज में यास्मीन का किरदार निभाया था | इसके अलावा उन्होंने 2013 में वी.पी. और गैलोस हिल में भी काम किया है |
आज तक की इस खबर के आधार पर हमने गूगल पर उनकी इस अमरिका यात्रा के बारे में सर्च किया तो हमें जो परिणाम मिले, वह आप नीचे की स्क्रीन शॉट पर देख सकते है |
इस सर्च से हमें काफी समाचार मिले जो इस बात की पुष्टि करते है कि राहुल गांधी वाकई में सितम्बर २०१७ में अमरिका के दो हफ्ते के दौरे पर गए थे | नीचे की लिंक्स पर आप इस सम्बन्ध में प्रकाशित ख़बरें पढ़ सकते है |
THE HINDU | ARCHIVE HINDU | INDIA TODAY | ARCHIVE TODAY | THE WASHINGTON POST | ARCHIVE POST | THE NATIONAL | ARCHIVE NATIONAL
राहुल गांधी ने अपनी इस अमरिका यात्रा की चर्चा फेसबुक पोस्ट में भी की थी, जो आप नीचे पढ़ सकते है | इस यात्रा के दौरान उन्होंने न्यूयॉर्क में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस को भी संबोधित किया था, वह विडियो भी आप राहुल के ट्वीट में नीचे देख सकते है |
इस संशोधन से यह बात पुख्ता तरीके से साबित हो जाती है की सितम्बर २०१७ में अमरिका के दौरे पर गये थे | अब हमने नतालिया रामोस द्वारा उनके सोशल मीडिया एकाउंट्स पर साझा पोस्ट को ढूंढा |
जब हमने नतालिया के आधिकारिक फेसबुक, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम एकाउंट्स तथा विकिपीडिआ पर उनके प्रोफाइल फोटो की जांच की तो यह पता चलता है कि यह एक ही महिला है |
नतालिया नोराह रामोस कोहेन ने अपने फेसबुक, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम एकाउंट्स पर राहुल गांधी के साथ वाली जो तस्वीर साझा की है वही तस्वीर उपरोक्त पोस्ट में दावे के समर्थन के लिए इस्तेमाल की गई है | राहुल गांधी के शादीशुदा होने के बारे में विकिलीक्स पर कोई रिपोर्ट न मिलना, राहुल के अमरिका के दौरे की पुष्टि होना और खुद नतालिया द्वारा अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर पोस्ट की गई फोटो को उपरोक्त यूजर द्वारा अपने दावे की पुष्टि के लिए भ्रमित तरीके से साझा किया जाना इन सब बातों से यह बात साफ़ होती है की उपरोक्त पोस्ट में किये गए सभी दावे झूठे है |
जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा कि, ‘अविवाहित कहकर राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहा है |’ सरासर गलत है | फोटो की महिला उनकी कोलंबियन बीवी नहीं बल्कि एक्ट्रेस नतालिया नोराह रामोस है |

Title:क्या राहुल गांधी शादीशुदा है और उनकी फॅमिली लन्दन में रहती है ?
Fact Check By: Rajesh PillewarResult: False
