यह वीडियो पटना से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का है। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अभी शुरु नहीं हुआ है।

हांलही में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कुशीनगर में बने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Kushinagar International Airport) के नाम से एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप एक फ्लाइट में उसके पायलट (Pilot) को भोजपुरी (Bhojpuri) भाषा में सूचना देते हुए देख सकते है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का है।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ दी गयी जानकारी में लिखा है, “कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट उड़ान से पहले पहली बार पैसेंजर को भोजपुरी भाषा में स्वागत किया जा रहा है।“

फेसबुक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

जाँच की शुरुआत में हमने इस दावे को ध्यान में रखकर यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया व इस वीडियो को खोजने की कोशिश की। हमें यही वीडियो प्रभात खबर नामक एक वैरिफाइड चैनल पर इस वर्ष 30 अक्टूबर को प्रसारित किया हुआ मिला। इसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि पटना से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में पायलट ने भोजपुरी में घोषणा की।

आर्काइव लिंक

आगे बढ़ते हुए हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया। हमें इस वर्ष 1 नवंबर को पत्रिका द्वारा प्रकाशित किया हुआ एक समाचार लेख मिला। उसमें लिखा हुआ है कि पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सिद्धार्थ कुमार नामक एक पायलट ने भोजपुरी में सूचना दी। इसको देखकर लोग हैरान हुई साथ ही भोजपुरी सुनकर खुश भी हुए। व एक यात्रि ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मंचों पर साझा कर दिया।

आर्काइव लिंक

इसकी पुष्टि करने हेतु व इस बारे में और जानकारी पाने के लिये फैक्ट क्रेसेंडो ने भोज भूमी नामक एक बिहार के एक समाचार वैबसाइट के एडिटर देवेंद्र.एन.तिवारी से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि “ये इंडिगो की 28/10/2021 की पटना से दिल्ली की फ़्लाइट थी। फैक्ट ये है कि ये पटना से दिल्ली आनेवाली फ़्लाइट थी। उसी फ़्लाइट में ये वीडियो रिकॉर्ड किया गया था। कुशीनगर एयरपोर्ट तो इस वर्ष 26 नवंबर से शुरू होगा। इससे हम यह कह सकते है कि वायरल हो रहा दावा गलत है।“

आपको बता दें कि देवेंद्र तिवारी ने भी इस वीडियो को इस वर्ष 29 अक्टूबर को प्रसारित किया था। उन्होंने भोजपुरी में घोषणा होने की खुशी जताई थी।

आर्काइव लिंक

जाँच के दौरान हमने इस वर्ष 21 अक्टूबर को प्रकाशित टाइम्स ऑफ इंडिया के लेख में दी गयी जानकारी में पाया कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस वर्ष 26 नवंबर से शुरु होगा।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नहीं है। यह पटना से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का वीडियो है। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अभी फ्लाइट का आवागमन शुरु नहीं हुआ है।

Avatar

Title:पटना से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में भोजपुरी भाषा में की गयी घोषणा के वीडियो को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का बताया जा रहा है।

Fact Check By: Rashi Jain

Result: False