राम मंदिर के नाम पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का वायरल वीडियो उनकी शादी से पहले का है, जब वो अपनी सगाई के बाद महाकाल दर्शन के लिए गए थें।

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दोनों को एक मंदिर में दर्शन के लिए जाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस वीडियो को इस दावे के साथ साझा किया है कि परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे हैं। रील वीडियो के तौर पर प्रचारित इस वीडियो में यूज़र ने लिखा है…
परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ राम मंदिर अयोध्या में
अनुसंधान से पता चलता है कि …
हमने जांच की शुरुआत में वीडियो को देखते हुए संबंधित कीवर्ड्स का इस्तेमाल किया। जहां हमें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स मिली जिनमें वायरल वीडियो से मिलते हुए दृश्य और तस्वीर मौजूद थीं। 26 अगस्त 2023 को दैनिक जागरण की वेबसाइट पर एक रिपोर्ट में हमने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के उज्जैन स्थित महाकाल दर्शन से जुड़ी तस्वीरों को देखा। जो वायरल वीडियो वाली थी। साथ ही दी गयी जानकरी से पता चला कि शादी से पहले एक्ट्रेस अपने मंगेतर राघव के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं थीं। उससे पहले मई में कपल ने दिल्ली में धूमधाम से सगाई की थी। परिणीति और राघव ने साथ में महाकाल मंदिर में पूजा करने के बाद आरती की। दोनों ने कड़ी सिक्योरिटी के साथ महाकाल के दर्शन किये थें।

हमने इसी जानकारी के साथ 26 अगस्त 2023 में एबीपी की वेबसाइट पर रिपोर्ट प्रकाशित देखा। इसके अनुसार अपने सियासी भागदौड़ में समय निकालकर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अपनी मंगेतर परिणीति चोपड़ा के साथ, उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थें। जो अगले महीने सितम्बर में शादी करने वाले थें।
हमने अपनी पड़ताल में परिणीति और राघव चढ्ढा के महाकाल दर्शन वाले वायरल वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखा। जिसमें वीडियो 26 अगस्त 2023 को शेयर किया गया है इस कैप्शन के साथ की दोनों महाकाल दर्शन के लिए गए थें।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के बीते साल अगस्त महीने में महाकाल के दर्शन वाली खबर को यहां यहां यहां और यहां देखा जा सकता है। जो ये स्पष्ट करते हैं कि वीडियो अभी का नहीं है बल्कि 5 महीने पहले का है।
निष्कर्ष-
तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि अयोध्या राम मन्दिर के नाम पर वायरल हुआ वीडियो फर्जी है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का वायरल वीडियो बीते साल अगस्त महीने का है जब वो अपनी सगाई के बाद उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन के लिए गए थें।

Title:परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के उज्जैन के दौरे का वीडियो राम मंदिर से जोड़कर वायरल।
Written By: Priyanka SinhaResult: False
