शेरनीयों का ये दल ठाणे में नही बल्कि गुजरात के जूनागढ़ शहर से है|

False National Social

१२ सेप्टेम्बर २०१९ को “Shekhar Ram” नामक एक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “११ सेप्टेम्बर २०१९ को रात के १:५६ बजे घोडबंदर रोड, ठाणे का लाइव वीडियो” | इस वीडियो में हम शेरनियों के झुंड को रस्ते में चलते हुए देख सकते है | इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह घटना ११ सितंबर २०१९ को मुंबई के ठाणे में घोडबंदर रोड की है | फैक्ट चेक किये जाने तक यह पोस्ट ४५२ प्रतिक्रियाएं प्राप्त कर चुकी थी | 

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव वीडियो 

अनुसन्धान से पता चलता है कि..

जाँच की शुरुआत हमने गूगल सर्च पर “मुंबई ठाणे में शेरनी” जैसे कीवर्ड्स का इस्तेमाल करते हुए इस खबर को ढूँढा परन्तु परिणाम से हमें ऐसी कोई पुख़्ता खबर नही मिली | 

इसके पश्चात हमने इस वीडियो को इन्विड टूल का इस्तेमाल करते हुए छोटे कीफ्रेम्स में तोडा व गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया, जिसके परिणाम से हमें १२ सितम्बर २०१९ को न्यूज़१८ द्वारा प्रकाशित एक ट्वीट मिला, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “गिरनार वन्यजीव अभयारण्य के पास जूनागढ़ शहर की सड़क (गुजरात) पर सात शेरनियाँ टहलती हुई देखी गई |” 

आर्काइव लिंक

वीडियो में गुजराती भाषा में बोर्ड दिखाई दे रहे हैं और लोगों को इसी भाषा में बातचीत करते हुए भी सुना जा सकता है | इससे यह भी पता चलता है कि वीडियो महाराष्ट्र में शूट नहीं किया गया है |

इसके पश्चात हमने जूनागढ़ के डेपुटी फारेस्ट कांसेर्वेटर, सुनील बेरवाल से संपर्क किया, उन्होंने हमें बताया कि यह वीडियो गुजरात के जूनागढ़ से है और इसे गलत दावे के साथ मुंबई के ठाणे के नाम से फैलाया जा रहा है | 

इस बात को सुनील बेरवाल ने डेपुटी कांसेर्वेटर ऑफ़ फारेस्ट, जूनागढ़ के ट्विट्टर अकाउंट से एक ट्वीट कर  भी स्पष्ट किया है | ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि “कृपया ध्यान दें कि #GirnarSanctuary के शेर सुरक्षित हैं | बारिश हो या ना हो, ये शेरनियां अपनी मर्जी से कई बार जूनागढ़ शहर के इन हिस्सों से होकर गुजरते हैं | यह गिरनार में शेरों का एक स्वाभाविक व्यवहार है |”

आर्काइव लिंक 

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | यह वीडियो महाराष्ट्र के ठाणे का नही है बल्कि यह गुजरात के जूनागढ़ क्षेत्र से है | साथ ही यह शेरनियां गिरनार सैंक्चुअरी से हैं जिनका यह स्वाभाविक व्यवहार है कि वे जूनागढ़ शहर के हिस्सों से गुजरते हैं |

Avatar

Title:शेरनीयों का ये दल ठाणे में नही बल्कि गुजरात के जूनागढ़ शहर से है|

Fact Check By: Aavya Ray 

Result: False