नदी में समाती इमारत का वीडियो असम का नहीं, बल्कि कश्मीर के बुडगाम का है।

False Social

कश्मीर में इमारत गिरने का वीडियो असम में आई बाढ़ के नाम पर भ्रामक दावे से वायरल।

असम में आई बाढ़ में अब तक 98 लोगों की जान जा चुकी है और 1.28 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावितों के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशाल इमारत को ढहकर तेज बहते हुआ पानी में गिरते हुए दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो असम में बाढ़ से हुई तबाही के दौरान का है। वायरल वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है…

असम मे आई भीषण बाढ़ के बीच एक पिता ने अपने बच्चों की जान बचाने के लिए खुद की जान दांव पर लगा दी। बच्चों को एक बड के टब मे बैठाकर उफनते बाढ़ के पानी में तैरते हुए सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह दृश्य एक पिता के निस्वार्थ प्रेम, साहस और संघर्ष

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वायरल वीडियो से फ्रेम लेकर रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें न्यूज18 उर्दू के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो से मेल खाता हुआ वीडियो मिला। हमने पाया कि वीडियो को कश्मीर के बुडगाम में स्थित बीरवाह का बताया गया है। वहीं वीडियो में रिपोर्टर के अनुसार, इलाके में अचानक बाढ़ के दौरान सुखनाग नदी में बीरवाह बस स्टैंड के पास स्थित करीब दो दर्जन दुकानें बह गईं थी।

इसी प्रकार से हमें 21 जुलाई को कश्मीर ऑब्जर्वर के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो अपलोड किया हुआ मिला। वीडियो के साथ लिखे विवरण के अनुसार, बडगाम के बीरवाह में बाढ़ के पानी में कई दुकानें बह गईं थी।

21 जुलाई 2026 को कश्मीर ट्रिब्यून के फेसबुक पेज पर भी वायरल वीडियो को पोस्ट किया गया है। इसके साथ लिखे कैप्शन के अनुसार, बडगाम के बीरवाह में तेज बाढ़ के पानी में दर्जनों दुकानें ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

पड़ताल में हमें मिली टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेट पर वायरल वीडियो का यह हिस्सा कश्मीर के बीरवाह क्षेत्र का बताया गया। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि यह हादसा एक कमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इमारत गिरने की वजह से हुआ था, जिसमें राहत की बात यह रही कि किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई थी।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। वास्तव में यह वीडियो जम्मू कश्मीर के बडगाम का है, जहां बाढ़ के पानी में एक कॉम्लेक्स बह गया था। इसका असम में अभी आई बाढ़ से कोई संबंध नहीं है।

Result Stamp

Title: नदी में समाती इमारत का वीडियो असम का नहीं, बल्कि कश्मीर के बुडगाम का है।

Fact Check By: Priyanka Sinha

Result: False

Leave a Reply