केदारनाथ मंदिर में योगा कर रहा यह व्यक्ती 26 वर्षीय नरेंद्र मोदी नहीं, बल्कि संतोष त्रिवेदी है

False Social

वीडियो में योगा कर रहे योगी आचार्य संतोष त्रिवेदी है। इसका प्रधानमंत्री मोदी से कोई संबन्ध नहीं है।

एक योगी का वीडियो इंटरनेट पर काफी तेज़ी से साझा किया जा रहा है। आप देख सकते है कि वे केदरानाथ मंदिर में योगा कर रहे है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि योगा कर रहे शख्स 26 वर्षीय नरेंद्र मोदी है।  

वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है,“उम्र छब्बीस की थी, जब रिषिकेश स्थित साधु दयानंद जी के मठ में योग विद्या ग्रहण किया। पहचानिए इस तपस्वी को आज हमारे प्रधानमंत्री हैं। एक दुर्लभ विडियो मोदीजी का।“(शब्दश:) 

फेसबुक


Read Also: क्या रिटायर होते समय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पिछड़े वर्ग और महिला जजों की कमी नजर आई? जानिए सच्


अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की जाँच करने के लिये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया, हमें यही वीडियो 22 जून 2021 को एक चैनल पर प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि इसमें योगा कर रहे योगी आचार्य संतोष त्रिवेदी है। वे केदारनाथ मंदिर में योगा कह रहे है। 

आर्काइव लिंक

इस जानकारी को ध्यान में रखते हुये हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया। हमें 21 जून 2021 को ई.टी.वी भारत के वेबसाइट पर यही वीडियो प्रसारित किया हुआ है। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।

आर्काइव लिंक

केदारनाथ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने हाथों के बल से मंदिर की परिक्रमा की। उस दौरान देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ तीर्थ पुरोहित समाज लगभग एक सप्ताह से केदारनाथ मंदिर में शीर्षासन आंदोलन कर रहे थे। आंदोलन कर वे सरकार से देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग कर रहे थे।

हमने इस दावे के बारे में गूगल पर कीवर्ड सर्च किया, परंतु हमें ऐसा कोई विश्वासनीय वेबसाइट नहीं मिला जिसमें ये बताया गया हो कि इस वीडियो में योगा कर रहे योगी 26 वर्षीय नरेंद्र मोदी है।


Read Also: पुरानी तस्वीरो को वर्तमान में मणिपुर में हुये भूस्खलन की बताकर वायरल किया जा रहा है।


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इसमें दिख रहे शख्स आचार्य संतोष त्रिवेदी है, 26 वर्ष के नरेंद्र मोदी नहीं।

Avatar

Title:केदारनाथ मंदिर में योगा कर रहा यह व्यक्ती 26 वर्षीय नरेंद्र मोदी नहीं, बल्कि संतोष त्रिवेदी है

Fact Check By: Samiksha Khandelwal 

Result: False