हैंड ग्रेनेड डिज़ाइन वाला पेन ‘बम’ बताकर किया जा रहा है वायरल, यहां जानिए सच

Misleading Social

सोशल मीडिया पर हैंड ग्रेनेड जैसी डिज़ाइन वाले कुछ पेंस की तस्वीरें वायरल हो रही हैं | दावा किया जा रहा है कि यह ‘पेन बम’ है और इसका बटन दबाते ही विस्फोट हो सकता हैं | 

ज़ी न्यूज़ जैसे न्यूज चैनल और न्यूज़फर्स्ट प्राइम, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जैसे न्यूज पेज ने भी इसी दावे के साथ यह खबर प्रसारित की है। यूजर्स पोस्ट शेयर करते हुए लिख रहे हैं…

सावधान! पुलिस की बड़ी चेतावनी! दिखने में साधारण पेन, लेकिन असल में है एक खतरनाक बम! पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर सभी को ऐसे किसी भी संदिग्ध पेन से दूर रहने और सावधान रहने को कहा है। इसके संपर्क में आने से ब्लास्ट हो रहे हैं और जान का खतरा है।

फेसबुक | फेसबुक | आर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जांच की शुरुआत में सबसे पहले हमने यह पता लगाया कि क्या वाकई में पुलिस प्रशासन या सरकार ने वास्तव में ऐसे किसी ‘पेन बम’ को लेकर कोई आधिकारिक चेतावनी जारी की है ? लेकिन हमें ऐसी कोई आधिकारिक सूचना या अलर्ट नहीं मिली जो वायरल दावे की पुष्टि करता हो।

आगे रिवर्स इमेज सर्च करने पर पता चला कि वायरल तस्वीर में दिखाया गया यही पेन एट्सी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है |

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, यह आर्मी थीम पर आधारित एक सामान्य लिखने वाला पेन है |

आगे की जांच में पता चला कि इस उत्पाद का नाम ‘ग्रेनेड क्लिक पेन किट’ है | इसका निर्माण और बिक्री अमेरिकी कंपनी ‘पेन स्टेट इंडस्ट्रीज़’ द्वारा की जाती है |

कंपनी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह केवल ग्रेनेड जैसी दिखने वाला एक सजावटी क्लिक पेन है, जिसमें सामान्य पार्कर इंक रिफिल का उपयोग होता है | पेन पर दिखाई देने वाला लीवर, स्प्रिंग और क्लिक मैकेनिज्म केवल रिफिल को बाहर और अंदर करने के लिए है | कंपनी के किसी भी आधिकारिक दस्तावेज़ में डेटोनेटर, बैटरी या किसी विस्फोटक सामग्री का उल्लेख नहीं है | इससे स्पष्ट होता है कि यह एक सामान्य लिखने का पेन है, कोई विस्फोटक उपकरण नहीं |

खंडन

कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि इस पेन को लेकर चेतावनी बुलंदशहर पुलिस ने जारी की है |

15 जून को बुलंदशहर पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस दावे का खंडन करते हुए यह स्पष्ट किया कि विभाग की ओर से ऐसा कोई अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की गई है |

निष्कर्ष

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि वीडियो में दिखाया गया पेन कोई ‘पेन बम’ नहीं है | यह केवल हैंड ग्रेनेड की डिज़ाइन वाला सामान्य लिखने का पेन है | इसे विस्फोटक बताकर सोशल मीडिया पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है |

Result Stamp

Title: हैंड ग्रेनेड डिज़ाइन वाला पेन ‘बम’ बताकर किया जा रहा है वायरल, यहां जानिए सच

Fact Check By: Sagar Rawate

Result: Misleading

Leave a Reply