भोजपुरी गाने पर झूमती महिला भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह नहीं है।

False Political

वायरल वीडियो में दिख रही महिला बिहार के जमुई विधानसभा की भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह नहीं है बल्कि भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे हम कार  में बैठकर एक महिला को खेसारी लाल यादव के गाने पर मौज करते हुए देख सकते है। इस वीडियो के साथ यूजर का दावा है कि ये महिला बिहार के जमुई विधानसभा की भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए यूजर्स संस्कारी महिला की दुआईयाँ देते हुए तंज भी कसते हुए नज़र आये है।

वायरल हो रहे पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि “बिहार बीजेपी की जमुई विधायक श्रेयसी सिंह. भाजपा में निरबंसिया बाबाओं और नेताओं की एक फ़ौज है, इसलिए संस्कारी और ऐसी महिलाओं की भाजपा को ज़रूरत बनीं रहती है।”

फेसबुक पोस्टआर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि….

जाँच की शुरुआत हमने वायरल वीडियो से संबंधित कीवर्ड्स के माध्यम से गूगल सर्च करने से की, जिसके परिणाम से हमें प्रभात खबर द्वारा प्रकाशित 4 जनवरी 2023 की खबर मिली। इस रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह के वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। असल में वीडियो में दिख रही महिला एक भोजपुरी अभिनेत्री है। श्रेयसी सिंह ने जमुई जिले के गिद्धौर थाना में एक FIR भी दर्ज कराई है। 

आगे फैक्ट क्रेसेंडो ने जमुई विधानसभा की भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह से संपर्क किया, उन्होंने हमें बताया कि ‘वायरल वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इस मामले से संबंधित ऍफ़आईआर गिद्धौर थाना में दर्ज कराई गयी है। वीडियो में दिख रही महिला वो नहीं है।’


ये वीडियो किसका है?
हमें 2022 में अपलोड किया गया इंस्टाग्राम पोस्ट मिला जिसके कैप्शन में यामिनी सिंह को टैग किया गया है। इस पोस्ट में भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह के अपने ऑफिसियल अकाउंट से कमेंट किया गया है। इस पोस्ट को आप यहाँ देख सकते हैं।

आप यामिनी सिंह के ऑफिसियल इंस्टाग्राम प्रोफाइल उनके कई सारे वीडियो देख सकते है जिससे ये स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला और भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह एक ही है।

इस वीडियो को यामिनी सिंह के नाम से एक साल पहले यूट्यूब पर उपलब्ध है जिसे आप नीचे देख सकते है।

हमने “लाइव सिटी” नामक एक यूट्यूब चैनल पर एक रिपोर्ट देखी। इस रिपोर्ट को 6 जनवरी 2023 को अपलोड किया गया था और इसमें वायरल फुटेज का उपयोग करके बताया गया था कि भाजपा विधायक के नाम पर वायरल वीडियो में यामिनी सिंह को दिखाया गया है। इस मामले के संबंध में एफआईआर भी दर्ज की गई थी।

नीचे आप भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह और भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह के बीच की तुलनात्मक तस्वीर देख सकते है, जिससे आप स्पष्ट हो सकते है कि वायरल वीडियो श्रेयसी सिंह की नहीं बल्कि यामिनी सिंह की है।

निष्कर्ष-

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने वायरल वीडियो के साथ किये गये दावे को गलत पाया है। वायरल वीडियो में दिख रही महिला बिहार के जमुई विधानसभा की भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह नहीं है बल्कि भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह है।

Avatar

Title:भोजपुरी गाने पर झूमती महिला भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह नहीं है।

Written By: Drabanti Ghosh 

Result: False