भ्रामक है ममता बनर्जी का यह वायरल वीडियो, साल 2021 की घटना है।

Misleading Political

बेसुध अवस्था में नजर आ रहीं ममता बनर्जी का 2021 के नंदीग्राम चुनाव प्रचार का वीडियो बंगाल के हालिया विधानसभा चुनाव  परिणाम से जोड़ा जा रहा है।

बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी को कार के अंदर अर्द्ध-बेहोशी की हालत में दिखाया गया है। वीडियो साझा करते हुए दावा किया गया है कि यह 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को  मिली हार के बाद उनकी स्थिति को दर्शा रहा है। वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है …

मोमता बानो की हालत खराब…. बेहतर इलाज के लिए बांग्लादेश रेफर किया जाए।

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वायरल वीडियो से फ्रेम लेकर उसे गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। परिणाम में हमें द इकोनॉमिक्स टाइम्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो मिला। यहां पर वीडियो को 10 मार्च 2021 में शेयर किया गया था। वीडियो के साथ लिखे डिस्क्रिप्शन के अनुसार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि जब वह अपनी कार के पास थीं, तब कुछ ‘हमलावरों’ ने उन पर हमला किया। बताया जा रहा है कि इस ‘हमले’ में उन्हें चोटें आई थीं। वहीं इलाज के लिए ममता बनर्जी नंदीग्राम के बरोलिया से कोलकाता रवाना हो थीं, तभी यह घटना हुई थी।

इसी के साथ हमें वायरल वीडियो का एक और लंबा वर्शन मिला, जिसे 10 मार्च, 2021 को हिंदुस्तान टाइम्स के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इससे काफी हद तक स्पष्ट हो जाता है कि यह वीडियो लगभग पाँच साल पुराना है और यह हाल के किसी भी चुनावी घटनाक्रम से सम्बंधित नहीं है।

यह घटना उस समय की है जब ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से अपना नामांकन दाखिल करने के कुछ ही समय बाद, कथित तौर पर कुछ लोगों के एक समूह द्वारा धक्का दिए जाने के कारण उनके पैर में चोट लगी थी। जबकि बनर्जी को कहती हैं कि उनको जान-बूझकर चार-पाँच लोगों ने धक्का दिया था। उन्होंने कोलकाता लौटते समय अपनी हेल्थ को लेकर शिकायत भी की थी।

अन्य मीडिया रिपोर्टों के साथ ही हमें NDTV के यूट्यूब चैनल पर भी वायरल वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट मिली, जिसे 10 मार्च 2021 को पोस्ट किया गया था। पता चलता है कि यह वीडियो वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान का ही है, जब ममता बनर्जी नंदीग्राम में चुनाव प्रचार कर रही थीं और पैर में चोट लगी थी। बाद में ममता बनर्जी ने इस घटना को हमला बताते हुए आरोप लगाया था। 

अंत में हमने ममता बनर्जी के बेसुध होने से जुड़ी हाल की मीडिया रिपोर्टों की भी तलाश की। लेकिन हमें ऐसी कोई भी खबर नहीं मिली जो वायरल दावे की पुष्टि करता हो। ऐसे में यह पुष्टि होती है कि वायरल वीडियो हालिया नहीं है बल्कि 2021 का है।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से पता चलता है कि ममता बनर्जी के पुराने वीडियो को बंगाल के हालिया चुनाव से जोड़कर भ्रामक रूप में शेयर किया जा रहा है। इसका हालिया विधानसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है। 

Result Stamp

Title: भ्रामक है ममता बनर्जी का यह वायरल वीडियो, साल 2021 की घटना है।

Fact Check By: Priyanka Sinha

Result: Misleading

Leave a Reply