बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का वायरल वीडियो उनके पीए की हत्या से संबंधित नहीं है, दावा फर्जी है।

Misleading Political

अभी हाल ही में 4 मई 2026 को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आए थें , जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने 207 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया। लेकिन इसी बीच 6 मई 2026 की रात को सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना उस समय हुई जब वे अपनी एसयूवी से घर लौट रहे थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसे सुवेंदु अधिकारी के पीए के परिवार से मिलने के दावे से शेयर किया जा रहा है।  दावा  किया जा रहा है कि  शुभेंदु अधिकारी अपने पीए चंद्रनाथ रथ के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- अपने पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या होने के बाद बंगाल में सुवेंदु अधिकारी बेहद गुस्से में हैं।

 फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…  

 पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो हमें शुभेंदु अधिकारी के 23 अप्रैल, 2025 के एक एक्स पोस्ट में मिला। इतनी बात तो यहीं साफ हो जाती है कि ये वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है। 

पोस्ट के कैप्शन के मुताबिक, ये कोलकाता का वीडियो है जब शुभेंदु ने पहलगाम हमले में मारे गए पश्चिम बंगाल के लोगों के परिवारों से मिलकर संवेदना जाहिर की थी।

वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है कि, अत्यंत भारी मन से मैंने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो होल्ड क्षेत्र में, पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों की गोली से बेरहमी से मारे गए पश्चिम बंगाल के मेरे सहनागरिक, समीर गुहा और बितान अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मैं उनके शोकसंतप्त परिवारजनों से मिला और इस गहन दुखद घड़ी में शोकाकुल परिवारों को संवेदना व्यक्त करने की कोशिश की। घटना की भयावहता सुनकर मैं आश्चर्यचकित रह गया कि केवल हिंदू होने के कारण आतंकवादियों ने पर्यटकों की इतनी क्रूरता से हत्या कर दी। हमारे हिंदू भाइयों की स्मृति, जिन्होंने कल जम्मू और कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले में दुखद रूप से अपनी जान गंवाई, हमारे हृदय में अत्यंत सम्मान और गंभीरता के साथ अंकित रहेगी। मुझे दृढ़ विश्वास है कि भारत सरकार इस जघन्य और नारकीय घटना का कठोर से कठोरतम प्रतिशोध लेगी।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर  न्यूज-18 की 24 अप्रैल 2025 की रिपोर्ट में वायरल वीडियो का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये वीडियो उस वक्त का है जब शुभेंदु, पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले बितान अधिकारी के परिवार से मिले थे। शुभेंदु को देखकर बितान की पत्नी सोहिनी अधिकारी भावुक हो गई थीं। ये देखकर शुभेंदु ने उनके साढ़े तीन साल के बेटे गोद में लेकर उन्हें सांत्वना देते हुए कहा था कि वो उनके बेटे की पूरी जिम्मेदारी लेंगे। 

BJP के विधायक सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या– 

सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के एक चश्मदीद ने बताया कि चंद्रा की कार उनकी कार के पास से गुज़री और अचानक बीच रास्ते में रुक गई। उसके बाद बाइक पर एक व्यक्ति आया और कार के बाईं ओर से गोलीबारी की।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि , बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या से जोड़कर पुराना वीडियो शेयर किया जा रहा है। ये वीडियो अप्रैल 2025 का है जब शुभेंदु, पहलगाम हमले में मारे गए एक युवक के परिवार से मिले थे।

Result Stamp

Title: बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का वायरल वीडियो उनके पीए की हत्या से संबंधित नहीं है, दावा फर्जी है।

Fact Check By: Sarita Samal

Result: Misleading

Leave a Reply