पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर बाबा रामदेव का ये बयान 2018 का है,  अब गलत दावे से वायरल….

Misleading Political

देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफे के बीच बाबा रामदेव का एक बयान खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में  बाबा रामदेव  को कहते हुए सुना जा सकता है कि यदि सरकार उन्हें पेट्रोल पंप लगाने की अनुमति दे दे, तो वह पूरे देश को 35-40 रुपये में डीजल-पेट्रोल दे सकते हैं। साथ में,  पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के सबसे कम स्लैब में डाल देना चाहिए। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफे के बीच बाबा रामदेव का एक बयान दिया है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- मैं 35-40 रुपए में पूरे ह‍िंदुस्‍तान को डीजल पेट्रोल दे दूंगा, अगर मोदी सरकार मुझे पेट्रोल पंप लगाने की अनुमत‍ि दे…

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…   

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो  हमें ‘एनडीटीवी’ के यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो 16 सितंबर 2018 को अपलोड  किया गया है। इससे ये साफ है कि  बाबा रामदेव का वायरल बयान 2018 का है। इसका हाल-फिलहाल की पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने एनडीटीवी यूथ कॉनक्लेव में यह बात कही थी। दरअसल, उस वक्त पेट्रोल व डीजल के दाम को लेकर एंकर ने रामदेव से प्रश्न पूछा था। उसी सवाल का जवाब देते हुए रामदेव ने वायरल बयान दिया था।

अधिक सर्च करने पर बाबा रामदेव का वायरल बयान हमें अमर उजाला की वेबसाइट पर भी मिला। 17 सितंबर 2018 की इस खबर में बताया गया कि बाबा रामदेव ने कहा, ”अगर सरकार पेट्रोल-पंप लगवाने की इजाजत दे दे और थोड़ा टैक्स में छूट दे तो मैं 35-40 रुपये प्रति लीटर तेल उपलब्ध करवा दूंगा।

 मेरा सुझाव है कि पीएम मोदी पेट्रोलियम को जीएसटी में ले आएं, कुछ समय के लिए पांच फीसदी से 12 फीसदी वाले स्लैब में रखें, तब जाकर राहत मिलेगी।

निष्कर्ष – तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि , बाबा रामदेव ने वायरल बयान सितंबर 2018 में दिया था। उनके पुराने बयान को अब गलत संदर्भ के साथ वायरल करके भ्रम फैलाया जा रहा है।

Result Stamp

Title: पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर बाबा रामदेव का ये बयान 2018 का है, अब गलत दावे से वायरल….

Fact Check By: Sarita Samal

Result: Misleading

Leave a Reply