बांग्लादेश में चोरी का पुराना वीडियो भारत के नाम से वायरल, ऑडियो एडिट कर लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे।

Communal False

चोरी के आरोप में पकड़ी गई बांग्लादेशी लड़की का वीडियो भारत का बताकर वायरल, जय श्री राम नारा लगाने का दावा सरासर फर्जी।

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुकान में एक लड़की के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही लड़की मुस्लिम है जिसके साथ हिंदू युवक ने मारपीट की और जबरन जय श्री राम के नारे लगवाए।

वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है…

मुस्लिम लड़की से जबरन जय श्री राम बुलवा रहे है, यूरेशियन आर्या सनातनी हिन्दू ब्रह्मण धर्म के लोग

फेसबुक पोस्टआर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वायरल वीडियो से कीफ्रेम निकाले और गूगल लेंस से रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें 17 सितंबर, 2025 को बीडी ट्यूब मास्टर न्यूज नाम के एक फेसबुक पेज पर वायरल वीडियो की वीडियो रिपोर्ट मिली। साथ में दिए गए विवरण के अनुसार, लड़की को दुकान से चोरी करते हुए पकड़े जाने के बाद कथित तौर पर पीटा गया था। विवरण में #ढाका और #चिट्टागोंग जैसे हैशटैग थे, जिससे संकेत मिलता है कि यह घटना बांग्लादेश की हो सकती है। साथ ही वीडियो में हमें ऐसे कोई सबूत नहीं मिले, जिससे पता चले कि लड़की को किसी भी प्रकार का धार्मिक नारा लगाने के लिए मजबूर किया गया हो।

https://www.facebook.com/reel/1478077646861766

इसके बाद हमें बांग्लादेश के स्थानीय समाचार आउटलेट सिलहटर न्यूज द्वारा 16 सितंबर, 2025 को प्रकाशित विस्तृत वीडियो रिपोर्ट मिली। यहां पर लड़की की पहचान बारिसल जिले के वज़ीरपुर निवासी अनिका के रूप में की गई, जिसे मीरपुर कॉलेज मार्केट में चोरी करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था। आगे बताया गया कि उसकी चाची ने उसे चोरी करने के लिए उकसाया था, यह कहते हुए कि कारखाना जहां वो काम करती थी से मिलने वाला वेतन जीवनयापन के खर्चों के लिए पूरा नहीं था। हमने पाया कि इस वीडियो में भी “जय श्री राम” का नारा नहीं सुनाई दे रहा है और न ही इससे जुड़ी किसी भी बात का जिक्र किया गया है।

https://www.facebook.com/reel/736197189438541

आगे हमें 16 सितंबर, 2025 को एक बांग्लादेशी यूज़र द्वारा साझा की गई एक अन्य फेसबुक पोस्ट मिली। यहां भी बांग्ला कैप्शन में लड़की का नाम अनिका ही बताया गया है, जिसे कथित तौर पर मीरपुर कॉलेज मार्केट में एक दुकान से चोरी करने की कोशिश में पकड़ा गया था। अनिका बांग्लादेश के बारीसाल की रहने वाली थी जो एक कपड़ा कारखाने में काम करती थी। लेकिन आर्थिक तंगी और पारिवारिक दबावों के चलते उसे चोरी करने के लिए उकसाया गया।

https://www.facebook.com/reel/771324255498179

हमने पाया कि हमें मिले साक्ष्यों में कहीं भी “जय श्री राम” के नारे लगाने या इससे जुड़ा कोई संदर्भ बताया गया हो जो वायरल दावे की पुष्टि करता हो। इसलिए साफ होता है कि वायरल वीडियो में जय श्री के नारे एडिट कर के अलग से लगाए गए हैं। 

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। जिसका संबंध भारत में किसी मुस्लिम लड़की को हिंदू चरमपंथियों द्वारा प्रताड़ित करने से नहीं है और न ही जबरन “जय श्री राम” का नारा लगवाने से है। यह घटना बांग्लादेश की है जब चोरी के आरोप में युवती को पकड़ा गया था और उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। 

Result Stamp

Title: बांग्लादेश में चोरी का पुराना वीडियो भारत के नाम से वायरल, ऑडियो एडिट कर लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे।

Fact Check By: Priyanka Sinha

Result: False

Leave a Reply