2024 में पीएम मोदी के जीतने पर आशंका व्यक्त करते नीतीश कुमार का यह वीडियो पुराना है….

देश में 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान हुआ। इसी बीच मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो में वो कहते नजर आ रहे हैं कि जो चौदह में आए, वो चौबीस में रह पाएंगे की […]

Continue Reading

आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की रैली का वीडियो ओडिशा में कांग्रेस की रैली का बताकर वायरल..

लोकसभा चुनाव में तीन चरणों की वोटिंग हो गई है। अब चौथे चरण के लिए 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान होगा। इस बीच सोशल मीडिया पर भारी भीड़ के साथ एक रैली का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो ओडिशा का बताया जा रहा है। जिसके साथ दावा किया जा […]

Continue Reading

कन्नौज में जनसभा के दौरान अखिलेश यादव पर चप्पल नहीं फेंके गए, वीडियो गलत व झूठे दावे से वायरल… 

अखिलेश यादव पर फूलों की माला फेंकी गई थी, जिसे अब जूते और चप्पल फेंकने का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रैली दिखाई दे रही है। अखिलेश इस बार कन्नौज लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिस कड़ी में अभी […]

Continue Reading

तरबूज में केमिकल मिलावट करने का ये वीडियो स्क्रिप्टेड है…

गर्मियों में बाजार में तरबूज की आवक के साथ-साथ हानिकारक रसायनों का भी जिक्र हो रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें मुंह पर कपड़ा बांधे एक आदमी को एक दूसरा व्यक्ति डंडा दिखाकर डांट-फटकार रहा है। डंडा दिखाकर डांट रहे व्यक्ति का चेहरा नहीं दिख रहा […]

Continue Reading

केरल में भीड़ द्वारा तिरंगे का अपमान का दावा फर्जी, ये पाकिस्तान का पुराना वीडियो है…..

भारतीय झंडे के ऊपर से कुछ गाड़ियों के गुजरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि केरल में भीड़ ने तिरंगे का अपमान करते हुए पाकिस्तानी झंडे फहराए। इस वीडियो को शेयर करते हुए हालिया लोकसभा चुनाव से जोड़ा जा […]

Continue Reading

स्कूल जाती लड़की को छेड़ रहे लड़कों का ये वीडियो स्क्रिप्टेड है…

एक स्कूल जाती लड़की को कुछ बदमाशों द्वारा परेशान  करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में बाइक से आये दो लड़कों को लड़की के साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि मोदी के गुंडाराज में कोई भी […]

Continue Reading

पीएम मोदी के लोकसभा चुनाव में नामांकन के नाम पर राष्ट्रपति मुर्मू की नामांकन वाली तस्वीर वायरल…

पीएम मोदी की वायरल तस्‍वीर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान की है, इसका अभी चल रहे लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के नामंकन से कोई मतलब नहीं है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देश के पीएम नरेंद्र मोदी अपना नामांकन पत्र भरने वाले है। पीएम मोदी […]

Continue Reading

बीजेपी को वोट देने के लिए मायावती ने अपील नहीं की, अधूरा वीडियो गलत दावे से वायरल।

मायावती ने बीजेपी और आरएसएस पर चुनावी चाल चलने का आरोप लगाते हुए ऐसा कहा था, उनके पूरे वीडियो को सुनने से यह स्पष्ट होता है कि उन्होंने बीजेपी को वोट देने के लिए नहीं कहा था। बसपा सुप्रीमो मायावती का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें मायावती कह रही हैं कि श्री नरेंद्र मोदी […]

Continue Reading

गुजरात के आम आदमी पार्टी के नेता के घर नहीं पड़ी थी ये रेड, दावा फर्जी…..

चुनाव के माहौल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों को बड़ी मात्रा में नोटों के बंडलों को गिनते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ दावा कर रहे हैं कि हालिया गुजरात के आम आदमी पार्टी के नेता शेखर अग्रवाल के घर पर रेड पड़ी है ।  […]

Continue Reading

राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने नामांकन के बाद अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए नहीं गए, वायरल वीडियो असंबंधित है…

बैद्यनाथ धाम में राहुल गांधी के आगमन पर मोदी के समर्थन में नारे लगाती भीड़ का पुराना वीडियो हाल का बताकर  शेयर किया जा रहा है। इस बार के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अपनी किस्मत आजमाने यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से मैदान में उतरे हैं।  रायबरेली सीट को ‘वीवीआईपी’ सीट भी कहा जाता […]

Continue Reading

कंगना का कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह पर पलटवार करने का वीडियो फर्जी दावे के साथ वायरल…

इस लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी है। कंगना रनौत के भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें वो कहती नजर आ रही है कि वो चुनाव में नहीं जीतेगी। जनता उन्हें वोट नहीं देंगे, लोग रैलियों में बस उन्हें […]

Continue Reading

कर्नाटक में PM मोदी का पुतला जलाते समय अपनी ही लुंगी जला बैठे कांग्रेसी? दावा फर्जी..

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक पुतले को जलाने की कोशिश करते हैं कि तभी तभी उनकी खुद की लुंगी में आग लग जाती है। वीडियो को शेयर कर यूजर दावा कर रहे हैं कि कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ता हैं,  प्रधानमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश करते समय […]

Continue Reading

चीन के गुआंगजौ प्रांत में ओलिम्पिक टॉर्च के लिए उमड़ी भीड़ को सुनीता केजरीवाल की रैली से जोड़ कर वायरल

गुजरात में सुनीता केजरीवाल के रोड शो में जुटी भीड़ के नाम पर चीन की तस्वीर फर्जी तरीके से वायरल। कथित शराब घोटाले में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविन्द केजरीवाल जहां जेल से अपनी सरकार चला रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल सियासी मैदान में कूद कर लोकसभा चुनाव के […]

Continue Reading

क्या बीजेपी नेता ने आरक्षण व्यवस्था खत्म और संविधान बदलने की मांग की, नहीं दावा फर्जी है … 

वीडियो में दिख रहा शख्स आचार्य प्रमोद कृष्णम है। उनका ये वीडियो एक साल पुराना है, तब वो कांग्रेस के साथ थे। 10 फरवरी 2024 को कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। वीडियो को हालिया लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी से जोड़कर भ्रम फैलाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया […]

Continue Reading

मल्लिका अर्जुन का ‘कांग्रेस आपका पैसा छीन कर मुस्लिमों में बांट देगी’ वाला वीडियो अधूरा व गलत दावे से वायरल…

खड़गे के मूल वीडियो में से एक अधूरे कथन को गलत आधार पर फैलाया गया है। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी, कांग्रेस पार्टी के बारे में ये कहते हैं कि वो लोग सबका पैसा छीन कर मुस्लिमों में बांट देंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसे सच […]

Continue Reading

पुलवामा शहीदों की पत्नियों के मंगलसूत्र पर योगी के सवाल उठाने वाला वीडियो एडिटेड व गलत दावे से वायरल… 

योगी का एडिटेड वीडियो वायरल, मूल वीडियो एक रैली का है जहां पर सीएम योगी ने सपा पर हमला बोलते हुए डिंपल यादव के बयान पर बोल रहे थें , उसी भाषण के हिस्से को एडिड कर फैलाया गया है। देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के दौरान सियासी पार्टियों द्वारा एक दूसरे पर मंगलसूत्र […]

Continue Reading

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उद्धव ठाकरे को मंच पर बोलने से रोकने वाला वीडियो फेक और गलत दावे से वायरल…

मूल वीडियो के अनुसार उद्धव ठाकरे समय की कमी के चलते सिर्फ पांच मिनट ही बोलने की बात करते हैं, उसी वीडियो को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रोकने के झूठा दावे से फैलाया जा रहा है।  अभी हाल ही में उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के वर्धा में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक रैली को संबोधित करने […]

Continue Reading

जयप्रकाश मजूमदार के 2019 का वीडियो हालिया लोकसभा चुनाव से जोड़ कर वायरल….

2019 में जयप्रकाश मजूमदार की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। तब वो बीजेपी में थे। लेकिन साल 2022 में बीजेपी ने निलंबित कर दिया था।  कुछ लोगों द्वारा एक नेता को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है । वीडियो को लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़ते हुए […]

Continue Reading

पांच साल पुराना वीडियो हालिया लोकसभा चुनाव से जोड़ कर वायरल…

सड़क पर धरना दे रहे कुछ लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो में भीड़ दलित-आदिवासी और आरक्षण के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आ रही है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि आरक्षण को हटाने के मुद्दे पर औरंगाबाद के 10 परसेंट के लोगों […]

Continue Reading

क्या सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो में लगे मोदी योगी के नारे?

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसको इस दावे से शेयर किया जा रहा है कि हाल ही में अखिलेश यादव के रोड शो में मोदी और योगी के नारे लगाए गए। वीडियो एक फेसबुक रील है जिसको इस टेक्स्ट के साथ वायरल किया गया […]

Continue Reading

वकीलों द्वारा गौरव भाटिया की पिटाई के नाम पर पुराना व असंबंधित वीडियो फर्जी दावे से वायरल…

वीडियो साल 2019 का है जब दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच टकराव हुआ था। अभी कुछ ही दिन पहले बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया अपने एक केस के सिलसिले में नॉएडा की सूरजपुर अदलात पहुंचें थें। जिसके बाद वो अपने केस की सुनवाई के लिए जिद करने लगे। मगर वकीलों […]

Continue Reading

नेपाल के संसद में पीएम मोदी की आलोचना नहीं हुई, झूठा है वायरल वीडियो…

यह वीडियो 3 साल पुराना है जब हिमाचल की संसद में विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेसी एमएलए ने पीएम मोदी की आलोचना की थी। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण में होने वाले मतदान की तारीख बेहद ही नज़दीक है। मगर इस बीच सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से सम्बंधित एक वीडियो वायरल […]

Continue Reading

EC ने ऐसा कोई चैलेंज हाल में किसी भी राजनैतिक पार्टियों को नहीं दिया, पुराना वीडियो फर्जी व भ्रामक दावे से वायरल…

अक्सर ऐसा देखा गया है कि चुनाव में जब भी परिणाम किसी भी सियासी पार्टियों के अनुकूल नहीं होता है तो उसका ठिकरा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी के नाम पर फोड़ा जाता है।  कुछ विगत वर्षों से ईवीएम में गड़बड़ी और उसे हैक कर चुनावी परिणाम प्रभावित करने के आरोप भी लगते रहे […]

Continue Reading

क्या 400 सीट जीतने के बाद पीएम मोदी देश के संविधान को बदलने वाले है? बीजेपी नेता का अधूरा वीडियो वायरल….

बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने नहीं किया 400 सीटें जीतने पर संविधान बदलने का दावा? अधूरा है वीडियो  लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान राजस्थान सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता किरोड़ीलाल मीणा का, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जिसमें वो काफी हैरान करने वाली बात बोल रहे हैं। वायरल […]

Continue Reading

युवाओं के इंस्टा-फेसबुक यूज करने पर 8500 रु देने वाला राहुल गांधी का एडिटेड वीडियो फेक दावे से वायरल…

राहुल गांधी के युवाओं को अप्रेंटिसशिप से रोजगार दिए जाने वाले भाषण के, वीडियो क्लिप को एडिट कर फर्जी दावे से फैलाया जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो क्लिप सोशल मंचों पर जम कर वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गाँधी कहते नज़र आ रहे हैं कि फेसबुक – इंस्टाग्राम […]

Continue Reading

हजारों गायों को अडानी ग्रुप द्वारा अरब देशों में सप्लाइ करने का दावा फर्जी , वीडियो भारत का नहीं….

बड़ी संख्या में जानवरों को ले जा रहे कंटेनरों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह गुजरात का है , जहां हजारों गायों को अडानी ग्रुप द्वारा अरब देशों में सप्लाई किया जा रहा है। वीडियो को शेयर करते […]

Continue Reading

2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव का वीडियो हालिया लोकसभा चुनाव के वोटिंग का बताकर वायरल….

एक शख्स द्वारा ईवीएम को जमीन पर पटकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को हालिय़ा लोकसभा चुनाव के मतदान से जोड़ा जा रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि हालिया लोकसभा चुनाव के वोटिंग के दौरान एक शख्स ने PM मोदी […]

Continue Reading

पाकिस्तान का एक साल पुराना वीडियो, भारत में चल रहे लोकसभा चुनाव से जोड़कर वायरल…

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बाद सोशल मीडिया पर कई फर्जी वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इसी बीच वर्दी पहने एक शख्स को एक व्‍यक्ति के चेहरे से बुर्का हटाने का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडिय को हालिया लोकसभा चुनाव से जोड़ कर शेयर किया जा […]

Continue Reading

रवीना टंडन का 2012 का वीडियो हालिया लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़ कर वायरल…

लोकसभा चुनाव के दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। जिसमें वो कह रही है कि इस बार कांग्रेस जीतेगी। सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस जीतेगी ।  वायरल वीडियो […]

Continue Reading

कांग्रेस नेता  कमलनाथ के आवाज़ को एडिट कर भ्रामक दावा हुआ वायरल।

वायरल वीडियो एडिटेड है| असल वीडियो में कमलनाथ ने आरएसएस को सांप्रदायिक बताते हुए मुस्लिम समाज से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की बात की थी। देश में चुनावी माहौल के बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म  पर तरह तरह के दावे फैलाए जा रहे है। इसी बीच एक वीडियो में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री […]

Continue Reading

अडानी की पत्नी का झुककर अभिवादन करते पीएम मोदी की तस्वीर गलत दावे से वायरल…

वायरल तस्वीर 2014 की है जब पीएम मोदी ने तुमकुर में फूड पार्क का उद्घाटन किया था, और उस दौरान तुमकुर की पूर्व मेयर गीता रुद्रेश मौजूद थी। देश में होने जा रहे लोकसभा चुनाव 2024 के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें पीएम मोदी एक महिला […]

Continue Reading

पीएम मोदी संविधान को बदलकर मनुस्मृति लाने की बात नहीं कर रहे अधूरा वीडियो गलत दावे से वायरल…

पीएम मोदी का वायरल वीडियो अधूरा है ,मूल वीडियो में वो बोल रहे थें कि कांग्रेस संविधान के नाम पर सरकार पर झूठे आरोप लगा रही है, भारत के संविधान को खुद बाबासाहेब अंबेडकर भी खत्म नहीं कर सकते। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पीएम मोदी की ताबतोड़ रैलियों और जनसभाओं का दौर जारी है। […]

Continue Reading

अल्लू अर्जुन लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस गठबंधन के लिए प्रचार नहीं कर रहे हैं, दावा सरासर फर्जी है…

अल्लू अर्जुन को न्यूयॉर्क में 40वीं वार्षिक इंडिया डे परेड कार्यक्रम का ग्रैंड मार्शल बनाया गया था, उसी वीडियो को कांग्रेस गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार से जोड़ा जा रहा है। अभिनेता अल्लू अर्जुन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इसमें वो लोगों का अभिवादन करते दिखाई दे रहे […]

Continue Reading

क्या हालिया लोकसभा चुनाव के दौरान CM धामी ने उत्तराखंड में पैसे बांटे ? नहीं, वीडियो पुराना है ….

लोकसभा चुनाव 2024 की गतिविधियों के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि हालिया लोकसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस के सामने सरेआम लोगों को पैसे बांटे।   वाय़रल वीडियो के साथ यूजर […]

Continue Reading

पीएम मोदी की कोलकाता रैली के 2019 का वीडियो हालिया बाड़मेर में रैली का बताकर वायरल….

एक बड़े से जनसैलाब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें पीएम मोदी को भीड़ का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़ते हुए शेयर कर रहे हैं। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि राजस्‍थान […]

Continue Reading

बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार द्वारा अलग से सवाल पूछने पर पत्रकार की पिटाई की बात फर्जी है। 

अमरोहा में बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार का अपने हिसाब से सवाल न पूछने पर पिटाई का दावा गलत है, वीडियो बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी के बीच हुई मारपीट का है। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें बीजेपी के दफ्तर में मारपीट करते […]

Continue Reading

बीजेपी को वोट न देने के लिए शपथ दिलाने वाला वायरल वीडियो 6 साल पुराना है।

वायरल वीडियो हालिया नहीं, बल्कि साल 2018 का मध्य प्रदेश के इटारसी का है। जब इटारसी के एक संस्‍थान ने अपने छात्रों को भाजपा के खिलाफ वोट न देने की शपथ दिलाई थी। इसका देश में अभी चल रहे लोकसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं  है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान […]

Continue Reading

पीएम मोदी को अभद्र इशारा किए जाने वाली वायरल तस्वीर का जानिए पूरा सच…. 

लोगों के अभिवादन के बीच पीएम मोदी को अभद्र इशारा नहीं किया गया, एडिटेड तस्वीर गलत दावे से वायरल। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि पीएम मोदी कार में खड़े होकर लोगों का अभिवादन कर रहे […]

Continue Reading

ईवीएम पर स्याही फेंकते शख्स का ये वीडियो हालिया लोकसभा चुनाव 2024 का नहीं है।

ईवीएम पर स्याही फेंकने वाला वीडियो 21 अक्टूबर 2019 का है, जब महाराष्ट्र विस चुनाव के मतदान के दौरान ठाणे के एक पोलिंग बूथ में बीएसपी नेता ने स्याही फेंकी थी।  19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान हुआ। महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट पर भी मतदान हुए। इसी से जोड़कर […]

Continue Reading

अरुण गोविल के दलित के घर खाना नहीं खाने का दावा  फर्जी…

मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अभिनेता अरुण गोविल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अरुण गोविल अपने साथियों के साथ जमीन पर बैठे हुए हैं और उनके सामने खाने की थाली रखी हुई है। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि […]

Continue Reading

तेलंगाना में कांग्रेस सरकार के दौरान लोगों द्वारा सड़कों पर पाकिस्तानी झंडा लहराने का दावा फर्जी है. . . 

हाथों में हरे झंडे लेकर रैली कर रहे लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि  हैदराबाद में मुख्यमंत्री सचिवालय से थोड़ी दूरी पर ही कुछ लोगों ने पाकिस्तानी झंडे को लहराते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही कांग्रेस पर निशाना […]

Continue Reading

क्या लोकसभा चुनाव में यूपी पुलिस ने दो फर्जी महिला वोटरों को पकड़ा ? नहीं, वीडियो पुराना है …

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्‍तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। इसी बीच सोशल मीडिया पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा दो बुर्का पहनी महिलाओं को थप्पड़ मारने का वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो हाल ही में यूपी में चल रहे […]

Continue Reading

वायरल वीडियो अभी का नहीं बल्कि साल 2021 का है, जब टिकट वितरण से असंतुष्ट होकर कार्यालय में तोड़फोड़ की गई थी।

सोशल मंचों  पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक जगह पर भाजपा दफ्तर में तोड़ फोड़ की घटना दिख रही है। वायरल वीडियो में कुछ लोगों को बीजेपी का झंडा लिए ऑफिस में तोड़फोड़ करते देखा जा सकता है। वहीं यूज़र्स इस वीडियो को हाल का समझ कर इसे लोकसभा चुनाव से जोड़ते हुए […]

Continue Reading

ईसाई प्रार्थना सभा में जुटे लोगों की भीड़ के वीडियो को विपक्षी गठबंधन की रैली में उमड़ी भीड़ का बताया जा रहा है…

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले सियासी पार्टियों का धुआंधार प्रचार जारी है। इसी को जोड़ कर एक वीडियो वायरल हुआ है जो किसी मैदान में भारी जान सैलाब को दिखा रहा है। सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो के साथ दावा कर रहे हैं कि […]

Continue Reading

पश्चिम बंगाल के हुगली का पुराना वीडियो द्वारका का बता कर हाल के फेक दावे से वायरल… 

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले फेज में होने वाले मतदान की घड़ियां बेहद ही नज़दीक है। ऐसे में सभी राजनैतिक पार्टियां एक एक कर के धुआंधार प्रचार कर रही है। हर ओर चुनावी शोर सुनाई दे रहा है तो चुनावी वायदों की लंबी फेहरिस्त दिखाई दे रही है। ऐसे में सोशल मंचों पर एक […]

Continue Reading

सीएम योगी का हाथ पकड़कर खीचतें पीएम मोदी के वायरल वीडियो की सच्चाई कुछ और है…

पीएम मोदी ने मंच पर योगी का अपमान करते हुए कुर्सी से हटने को नहीं कहा,अधूरा वीडियो भ्रामक दावे से वायरल।   पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मंचों पर तेज़ी से वायरल हुआ है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रैली के दौरान यूपी […]

Continue Reading

आंध्र प्रदेश के वीडियो को राजस्थान के रविंद्र सिंह भाटी की जनसभा का बता कर वायरल… 

रविंद्र सिंह भाटी की जनसभा के नाम पर आंध्र प्रदेश के वीडियो को फैलाया जा रहा है। पूरे देश में लोकसभा चुनाव की लहर देखने को मिल रही है। तो वहीं राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर वहां का सियासी माहौल अलग तरीके का दिखाई दे रहा है। क्यूंकि रविंद्र सिंह भाटी का नाम इन […]

Continue Reading

मंदिर में पानी पीने पर दलित लड़की को पीटने का दावा गलत…..

एक बच्ची को कुछ लोगों द्वारा क्रूरता से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यूपी में बिना अनुमति के मंदिर से पानी पीने पर दलित समाज की 8 वर्षीय बच्ची की ठाकुरों द्वारा पिटाई की गई। पोस्ट को शेयर […]

Continue Reading

केरल में कांग्रेस की रैली में नहीं लहराए गए पाकिस्तानी झंडे, वीडियो पुराना, दावा झूठा…

हरे झंडे लेकर सड़कों पर रैली कर रहे लोगों की भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि वायनाड में राहुल गांधी के नामांकन के दौरान उनके समर्थन में निकाली गई रैली में पाकिस्तानी झंडे लहराए गए।  वायरल पोस्ट के […]

Continue Reading

बीजेपी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन का पुराना वीडियो, हालिया लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़ कर वायरल….

वायरल वीडियो तीन साल पुराना है, जब ऐलनाबाद में किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी के झंडे जलाए गए थे। सैकड़ों बीजेपी झंडा इकट्ठा कर कुछ लोगों द्वारा प्रदर्शन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों की भीड़ भाजपा […]

Continue Reading