Skip to content
Friday, May 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Submit For Fact Check
  • About
  • Contact
Fact Crescendo | The leading fact-checking website in India

Fact Crescendo | The leading fact-checking website in India

The Fact behind every viral news!

  • Archives
  • Visual Stories
  • Satyameva Jayate
  • Other Languages
    • English
    • Marathi
    • Malayalam
    • Gujarati
    • Tamil
    • Odia
    • Assamese
    • Bangla
    • Manipuri
  • APAC
    • Sri Lanka
      • Sri Lanka Tamil
      • Sri Lanka English
    • Myanmar
      • Myanmar English
    • Bangladesh
    • Cambodia
      • Cambodia English
    • Afghanistan
      • Pashto
      • Afghanistan English
    • Thailand
      • Thailand English
  • Consumer Safety Fact Check
site mode button

क्या वोट न देने पर बैंक खाते से कट सकते है 350 रुपये? जानिए सच…

False Social
December 2, 2021January 11, 2022Rashi Jain

हमने चुनाव आयोग की प्रवक्ता ने हमें बताया कि यह खबर फेक है। आयोग ने ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया।

वर्ष 2022 में देश में कई राज्यों में चुनाव (elections) होने वाले है। इसलिए सोशल मंचों पर इससे संबन्धित कई खबरें वायरल हो रही है। ऐसी बहुत- सी खबरों का अनुसंधान कर फैक्ट क्रेसेंडो ने अपने पाठकों को उनकी जानकारी दी है। 

इन दिनों इंटरनेट पर एक समाचार लेख की तस्वीर काफी तेज़ी से साझा की जा रही है। उस लेख में आप यह लिखा हुआ देख सकते है कि चुनाव आयोग ने निर्णय लिया है कि जो भी लोग चुनाव के दौरान वोट देने नहीं जाएंगे उनके बैंक खाते से 350 रुपये काटे जाएंगे। 

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ दी गयी जानकारी में लिखा है, “मोदी है तो मुमकिन है।” 

फेसबुक | आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

सबसे पहले हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया। परिणाम में हमें यह खबर नवभारत टाइम्स द्वारा 28 मार्च 2019 को प्रकाशित की हुई मिली। इस खबर को पढ़ने पर हमने पाया कि हेडलाइन के नीचे एक सूचना दी गयी है। उसमें लिखा है, लेख में लिखी हुई खबर में कोई सच्चाई नहीं है और इसे मज़ाक के तौर पर प्रकाशित किया गया है।

आर्काइव लिंक

आगे बढ़ते हुए हमने इस लेख को पढ़ा और पाया कि इसके अखिरी में उन्होंने लिखा है बुरा न मानो होली है। ऐसा पैरोडी (मजाक) खबरों के साथ लिखा जाता है जो कि मजाक के तौर पर प्रकाशित की जाती है।

फिर फैक्ट क्रेसेंडो ने चुनाव आयोग की मीडिया और संचार की अतिरिक्त महानिदेशक शेफाली बी शरण से संपर्क किया। उन्होंने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि, “वायरल हो रहा दावा सरासर गलत है। चुनाव आयोग ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है। हमने इसका स्पष्टिकरण हमारे ट्वीटर हैंडल पर दिया है।“

चुनाव आयोग के प्रवक्ता के ट्वीटर हैंडल में वह ट्वीट उपलब्ध है। उसमें बताया है कि यह खबर फर्ज़ी है व सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है। यह ट्वीट इस वर्ष 29 नवंबर 2021 को प्रकाशित किया गया था।

#FakeNewsAlert
It has come to our notice that the following fake news is again being circulated in some whats app groups and social media. @PIBFactCheck https://t.co/FEtIhgzJ7N pic.twitter.com/UVPpoDqOHh

— Spokesperson ECI (@SpokespersonECI) November 29, 2021

आर्काइव लिंक

उसके नीचे हमें एक और ट्वीट देखने को मिला जो 23 मार्च 2019 को किया गया था। उसमें बताया गया है कि नवभारत टाइम्स ने ये खबर होली के अवसर पर मज़ाक के तौर पर प्रकाशित की थी और उन्होंने इसका स्पष्टिकरण अपने समाचार पत्र में भी दिया था।

Clarification published by Navbharat Times regarding the misleading item published by them as a Holi prank pic.twitter.com/E6ezFvx7hA

— Spokesperson ECI (@SpokespersonECI) March 23, 2019

आर्काइव लिंक

इसके आगे थोड़ी और जाँच करने पर हमें पी.आई.बी फैक्ट चेक द्वारा दिया गया स्पष्टिकरण भी मिला। उन्होंने उनके आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर इस दावे को गलत बताते हुए स्पष्टिकरण जारी किया है। उन्होंने इस वर्ष 1 दिसंबर को ट्वीट किया था।

दावा: लोकसभा चुनाव में जो मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे, चुनाव आयोग द्वारा उनके बैंक खातों से ₹350 काट लिए जाएंगे।#PIBFactCheck

➡️यह दावा फर्जी है।

➡️@ECISVEEP द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

➡️ऐसी भ्रामक खबरों को शेयर न करें।

🔗https://t.co/ceQFBoKbUq pic.twitter.com/nOs60GEGet

— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) December 1, 2021

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि मतदान नहीं करने वाले लोगों को 350 रुपये का शुल्क लगेगा, यह खबर गलत है। वायरल हो रहीं खबर केवल होली के अवसर पर मजाक के तौर पर प्रकाशित की गई थी। चुनाव आयोग ने ऐसा निर्णय नहीं लिया है।

Avatar

Title:क्या वोट न देने पर बैंक खाते से कट सकते है 350 रुपये? जानिए सच…

Fact Check By: Rashi Jain 

Result: False

Tagged bank accountElectionsfake newsvotingचुनाव आयोगपैसेफेक न्यूज़बैंक अकाउंट

Post navigation

FAKE NEWS: क्या गोबर खाने वाले डॉ. मनोज मित्तल अस्पताल में भर्ती हो गए है? जानिए सच…
सपा के काल में छपी खबर को योगी सरकार में शिक्षा का बुरा हाल का सबूत बताया जा रहा है।

Related Posts

पाकिस्तान की एक घटना का वीडीयो कश्मीर का बता कर फैलाया जा रहा है |

September 7, 2019September 7, 2019Natasha Vivian

आयुष मंत्रालय द्वारा पतंजलि निर्मित कोरोनिल को ६०० रुपये बेचने की स्वीकृति देने की खबर फर्जी है |

July 4, 2020July 4, 2020Aavya Ray

पांच साल से ज्यादा पुरानी घटना को हाल-फिलहाल का बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है…

April 15, 2025April 15, 2025Sarita Samal
  • Fact checks
  • Comments

पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर बाबा रामदेव का ये बयान 2018 का है,  अब गलत दावे से वायरल….

May 28, 2026May 28, 2026Sarita Samal

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई लड़ाई के वीडियो को सांप्रदायिक दावे से वायरल…

May 28, 2026May 28, 2026Sarita Samal

छत्तीसगढ़ में रिश्वत लेते पकड़े गए सब-इंस्पेक्टर का वीडियो CJP से जोड़कर भ्रामक दावे से वायरल।

May 28, 2026May 29, 2026Sarita Samal

पीएम मोदी नहीं, राहुल गांधी पर था रवि किशन का बयान, काट-छांट कर भ्रामक दावे से फैलाया जा रहा है वायरल वीडियो।

May 27, 2026May 27, 2026Priyanka Sinha

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर एक्शन का नहीं, बल्कि बांग्लादेश में अतिक्रमण हटाने का है यह वायरल वीडियो।

May 26, 2026May 26, 2026Priyanka Sinha
  • Gerardocex  commented on हैदराबाद के गाचीबोवली जंगल में हाथी पर जेसीबी से हमला? नहीं वीडियो पुराना…: https://podgoricacar.me/
  • MichaelOpicy  commented on हैदराबाद के गाचीबोवली जंगल में हाथी पर जेसीबी से हमला? नहीं वीडियो पुराना…: yachtcharter montenegro
  • viru rana  commented on महाराष्ट्र में  बाबरी मस्जिद प्रदर्शनी का वीडियो बांग्लादेश का बताकर झूठे दावे से वायरल…: Pangi Ghati Dainik Patrika || News In Hindi, Hindi
  • 먹튀검증  commented on सैलून में मसाज लेने से शख्स को लकवा पड़ने का वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है….: 먹튀검증: https://mtverify.com/
  • 먹튀검증  commented on उद्धव ठाकरे ने मुगल सम्राट औरंगजेब को अपना भाई नहीं कहा, अधूरा वीडियो गलत दावे से वायरल…: 먹튀검증: https://mtverify.com/

Follow us

Categories

  • False
  • Political
  • Social
  • National
  • International
  • Communal

Latest Fact Checks hindi

  • पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर बाबा रामदेव का ये बयान 2018 का है,  अब गलत दावे से वायरल….

    May 28, 2026May 28, 2026Sarita Samal
  • जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई लड़ाई के वीडियो को सांप्रदायिक दावे से वायरल…

    May 28, 2026May 28, 2026Sarita Samal

Archives

Fact Crescendo | Theme: News Portal by Mystery Themes.
  • Disclaimer
  • Code Of Principles
  • Correction & Submission Policy
  • Correction Page