अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन का वीडियो गलत संदर्भ में हो रहा शेयर।

False International

अयातुल्ला खामेनेई की मौत से जुड़े प्रदर्शन का वीडियो PoK में हालिया संदर्भ से जोड़कर वायरल।

पीओके (PoK) में विधानसभा की 12 आरक्षित सीटों को खत्म करने की मांग को लेकर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। हाल ही में वहां की सुप्रीम कोर्ट ने इस आरक्षण को हटाने की मांग खारिज कर दी थी, जिसके बाद से तनाव बढ़ गया है। इसी अशांति और आंदोलन से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें कुछ लोगों की भीड़ और कुछ पुलिसवालों के बीच झड़प को दिखाया गया है। वीडियो में पुलिसकर्मियों को पोजिशन लेकर लोगों पर गोलियां चलाते हुए देखा सकता है। साथ ही आंसू गैस का धुआं भी छोड़ते हुए दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पीओके में चल रहे उसी बवाल से जुड़ा है।

पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया है…

पाकिस्तान निकला भारत से दो कदम आगे पीओके में प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव किया तो 12 को गोली मार कर जन्नत रवाना किया

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वायरल वीडियो से कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया। परिणाम में हमें इस वीडियो का लंबा वर्जन पाकिस्तानी पत्रकार Samar Abbas Journalist नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला। यहां पर वीडियो को 3 मार्च, 2026 को अपलोड किया गया था। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था, ‘कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद, लापरवाही के कारण केमारी के एसएसपी अमजद शेख और अन्य अधिकारियों को हटा दिया गया।‘ इससे यह स्पष्ट हुआ कि ये वीडियो पुराना है और इसका पीओके में अभी चल रहे मामले से कोई संबंध नहीं है।  

हमने देखा की इस वीडियो में पुलिस एक शख्स को पकड़कर ले जाती हुई दिखाई देती है, जिसकी तस्वीर APT और द बिजनेस स्टैन्डर्ड की रिपोर्ट में प्रकाशित की गई है। वहीं रिपोर्ट में बताया गया है कि 1 मार्च 2026 को पाकिस्तान के कराची में, ईरान पर अमेरिका और इज़राइल के हमलों की खबर के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थें। जिसको लेकर अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन हो रहा था और सुरक्षा बलों ने एक प्रदर्शनकारी को हिरासत में लिया था।

और पड़ताल करने पर अन्य मीडिया रिपोर्टों से पता चला कि ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान के कराची में उग्र प्रदर्शन हुए थे। हालात इतने बेकाबू हो गए थे कि प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास के बाहर तोड़फोड़ और आगजनी करते हुए US कॉन्सुलेट में घुसने की भी कोशिश की। तभी पुलिस कार्रवाई में कई लोगों की मौत भी हो गई। 

हमें इस घटना से जुड़ी वीडियो और तस्वीरें गेट्टी इमेज की वेबसाइट पर भी मिली है। ऐसे में हम कह सकते है कि वायरल वीडियो अयातुल्ला खामेनेई की मौत से सम्बंधित है जिसे PoK में चल रहे हालिया बवाल से जोड़ा जा रहा है। 

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। असल में यह वीडियो PoK में चल रहे हाल के प्रदर्शन का नहीं, बल्कि अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद कराची में अमेरिकी दूतावास के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान का है। 

Result Stamp

Title: अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन का वीडियो गलत संदर्भ में हो रहा शेयर।

Fact Check By: Priyanka Sinha

Result: False

Leave a Reply