UGC विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ा एक पुराना वीडियो गलत तरीके से CJP विरोध-प्रदर्शनों का बताकर वायरल…

Misleading Political

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) द्वारा 6 जून 2026 को आयोजित विरोध प्रदर्शन के बाद, प्रदर्शनकारियों का एक वीडियो पर  शेयर किया जा रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा कि CJP के सदस्यों ने मीडियाकर्मियों को कार्यक्रम स्थल से भगा दिया । 

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- कॉकरोचों ने गोदी मीडिया को भगा दिया। Cockroaches  KICKOUT Modi’s Slave-Media.

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…   

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो  हमें shaligmishra नाम के एक एक्स अकाउंट पर मिला, जिसे 12 फरवरी 2026 को शेयर गया  किया था। 

यह जून 2026 के CJP विरोध-प्रदर्शन से पहले का है। इससे साफ है कि वीडियो CJP विरोध-प्रदर्शन का नहीं है।

कैप्शन में आरोप लगाया गया था कि वीडियो में दिख रहे रिपोर्टर, नेशनल दस्तक के शंभू कुमार सिंह, ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ़ बहुत अपमानजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए आगे सर्च करने पर  हमें ‘नेशनल दस्तक‘ का ऑफ़िशियल अकाउंट मिला, जहाँ हमें उसी वीडियो का एक लंबा वर्जन मिला । 12 फ़रवरी 2026 को पोस्ट किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “ब्राह्मण UGC के समर्थन में सामने आए। UGC का विरोध करने वालों को खदेड़ दिया गया।”

पड़ताल में आगे हमें वायरल वीडियो एक और यूट्यूब चैनल पर मिला। खबर के अनुसार  दिल्ली के जंतर-मंतर पर UGC के विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और एक महिला पत्रकार के बीच झड़प हुई थी। ये उसी का वीडियो है।

निष्कर्ष – तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि , CJP के सदस्यों द्वारा मीडिया कर्मियों को कार्यक्रम स्थल से भगाने के फर्जी दावे से वायरल वीडियो साझा किया जा रहा है। असल में यह वीडियो UGC प्रदर्शनों से जुड़ा है। जिसे गलत तरीके से CJP विरोध-प्रदर्शनों का बताकर शेयर किया जा रहा है।

Result Stamp

Title: UGC विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ा एक पुराना वीडियो गलत तरीके से CJP विरोध-प्रदर्शनों का बताकर वायरल…

Fact Check By: Sarita Samal

Result: Misleading

Leave a Reply