ईरान का बताकर वायरल हुआ भारतीय तिरंगा जलाने का वीडियो, असल में पाकिस्तान के कराची का है।

False International

पाकिस्तान के कराची में मुहर्रम जुलूस के दौरान भारतीय झंडे का हुआ था अपमान। ईरान का नहीं है वीडियो…

ईरान को अपना बाप कहने वालो शांतिदूतो गद्द@@रो, चमचो देख लो ईरान वाले हमारे भारत देश का राष्ट्रीय ध्वज जला रहे है लेकिन तुम गद्द@@रो को कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा, तुम्हें तो घाघरा उठा कर ईरान और फ़्लिस्तीन के लिए नाचना है

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें यहीं वीडियो मिला, जिसे 27 जून 2026 को द डेटा ड्वेलर्स नाम के एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इसका शीर्षक था “कराची की सड़कों पर ईरान समर्थक प्रदर्शन के दौरान भारतीय, अमेरिकी और इजरायली झंडे जलाना”।

फिर हमें रेडिट पोस्ट में भी यह वीडियो मिला, जिसमें फुटेज में प्रदर्शित बैनर में उर्दू में “इमामिया ऑर्गेनाइजेशन पाकिस्तान कराची” लिखा हुआ है। 

इसके बारे में  खोज करने से यह पता चला कि यह पाकिस्तानी शियाओं से जुड़ी एक संस्था है।

इसे आधार बनाते हुए हमने इसी संगठन के सोशल मीडिया हैंडल को खंगला तो इंस्टाग्राम अकाउंट पर 25 जून 2026 को अपलोड किया गया एक वीडियो मिला। इसमें वायरल क्लिप में दिखाई देने वाले दृश्य दूसरे एंगल से रिकॉर्ड किए हुए दिखाई देते हैं। वहीं पोस्ट के साथ लिखे हुए कैप्शन में इसे 9 मुहर्रम जुलूस के दौरान का वीडियो बताया गया था।

इतना ही नहीं इसी संस्था के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर 25 जून 2026 को इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें पोस्ट की गई थीं। स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि इन तस्वीरों और वायरल वीडियो में दिखने वाले लोग एक जैसे ही कपड़ों में हैं।

इन्हीं तस्वीरों में हमें वह दृश्य भी दिखा जैसा वायरल वीडियो में है, जहाँ वे झंडे का अपमान कर रहे हैं। बस फर्क इतना है कि ये तस्वीरें एक अलग एंगल से ली गई हैं।

पड़ताल के दौरान हमें यही वीडियो ‘nationovernarrative’ नाम के एक दूसरे इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी मिला। यहां लिखे कैप्शन के अनुसार, यह वीडियो कराची, पाकिस्तान का है जब ईरान के समर्थन में निकाले गए एक मार्च के दौरान अमेरिका और इजरायल के झंडों के साथ भारत का तिरंगा भी जलाया गया था। इस पूरे घटनाक्रम को भारत, अमेरिका और इजरायल के साझा विरोध के रूप में दर्शया गया था।

इसके बाद हमने वायरल वीडियो को और अधिक स्पष्ट करने के लिए हमें मिले साक्ष्यों के आधार पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे स्थान की गूगल स्ट्रीट व्यू के जरिए पुष्टि की। यह पुष्टि हुई कि वीडियो में दिख रहा स्थान पाकिस्तान के कराची स्थित मोहम्मद अली जिन्ना रोड है। वीडियो में नजर आने वाली नीले रंग की इमारत मिड टाउन से इसका मिलान किया गया, जिसे हम तुलनात्मक तस्वीरों में देख सकते हैं। 

साथ ही हमें ऐसी कोई भी प्रामाणिक समाचार रिपोर्ट नहीं मिली, जो यह पुख्ता करें कि ईरान में हाल में भारतीय ध्वज को जलाया गया हो या उसका अपमान किया गया हो। 

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। इसका ईरान के किसी भी सड़क पर भारतीय ध्वज को जलाने या अपमानित करने से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो पाकिस्तान के कराची का है जब मुहर्रम जुलूस के दौरान अमेरिका और इजरायल के झंडों के साथ भारत का तिरंगा भी जलाया गया था।

Result Stamp

Title: ईरान का बताकर वायरल हुआ भारतीय तिरंगा जलाने का वीडियो, असल में पाकिस्तान के कराची का है।

Fact Check By: Priyanka Sinha

Result: False

Leave a Reply