पश्चिम बंगाल में ‘बुलडोजर एक्शन’ का दावा झूठा, बांग्लादेश का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल।

Misleading Political

बांग्लादेश में अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के वीडियो को सोशल मीडिया पर बंगाल का बताकर किया गया शेयर।

बंगाल में चल रहे ताबड़तोड़ बुलडोजर एक्शन के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स को बिलखते हुए रोते हुए दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह पश्चिम बंगाल का वीडियो है। जहां उस शख्स के घर पर बुलडोजर चलने से वो रो रहा है।   

पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया है…

इन कंगालुओं को दहाड़ें मार मारकर रोता देख कर दिल को बहुत अधिक सुकून मिल रहा है #WestBengal #बंगाल #TMC #MamataBanerjee

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वायरल वीडियो से तस्वीर को लेकर गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। परिणाम में हमें News Point नाम के फेसबुक अकाउंंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यहां पर वीडियो को 21 मई को साझा किया गया है। साथ ही बताया गया है कि आंखों के सामने घर ध्वस्त हो गया, एक युवक की चीख। इसके साथ ही यहां पर हैशटैग कलशी बस्ती और बंगालादेश लिखा हुआ देख सकते हैं।कलशी बस्ती बांग्लादेश के पल्लवी क्षेत्र में स्थित है।

इस आउटलेट की तरफ से कलशी इलाके में हुई बुलडोजर कार्रवाई के और भी कई वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किए हुए देखे जा सकते हैं। 

फिर हमें prothomalo की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 20 मई 2026 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिस ने बताया कि कालशी के बौनिया बांध झुग्गी बस्ती क्षेत्र में सरकारी जमीन वापस लेने के लिए चलाए गए बेदखली अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। इस घटना में कम से कम पांच से छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। मीरपुर संभाग के उपायुक्त (डीसी) मुस्तैक सरकार ने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे घटी। उन्होंने कहा कि बेदखली अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा पुलिस पर हमला करने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

वायरल दावे से सम्बंधित हमें और भी रिपोर्ट्स मिली, जिससे पता चलता है कि सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई की गई थी।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। असल में यह वीडियो बांग्लादेश का है, पश्चिम बंगाल का नहीं। 

Result Stamp

Title: पश्चिम बंगाल में ‘बुलडोजर एक्शन’ का दावा झूठा, बांग्लादेश का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल।

Fact Check By: Priyanka Sinha

Result: Misleading

Leave a Reply