स्कूल में पढ़ते बच्चों पर पंखा गिरने का वायरल वीडियो भारत का नहीं, नेपाल का है…

Misleading Political

इंटरनेट पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक सरकारी स्कूल का क्लासरूम नजर आ रहा है, जिसमें बच्चे बेंच पर बैठकर पढ़ रहे हैं और तभी अचानक उनके ऊपर छत का पंखा टूटकर गिर जाता है। इस डरावने वीडियो को भारत के सरकारी स्कूलों की बदहाली का बताकर शेयर किया जा रहा है। साथ ही सरकारी स्कूलों की बुनियादी ढांचे पर सवाल भी उठाया जा रहा है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- मोदी जी की सरकार है इसलिए सिर्फ पंखा गिरा है ,वरना तो हवाई जहाज गिर जाता,देश हित में क्या गरीब के तीन बच्चे एक पंखे से चोट भी नहीं खा सकते

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…   

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में हमें वहीं वायरल वीडियो मिला जिसे ‘सिराज नूरानी’ नाम के एक X यूजर ने 22 मई को अपलोड किया था। इसमें बताया गया था कि यह घटना नेपाल के बीरगंज के एक स्कूल में हुई थी।

पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “#नेपाल- बीरगंज के सिद्धार्थ स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं तभी छत का पंखा गिरने से सातवीं कक्षा के दो छात्र घायल हो गए। स्कूल ने बताया कि घटना के बाद छात्रों का इलाज किया गया।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें इस घटना पर नेपाली मीडिया के हवाले से करिपोर्ट मिली। बताया गया था कि बीरगंज मेट्रोपॉलिटन सिटी के पिपरा में स्थित सिद्धार्थ सेकेंडरी स्कूल के एक क्लासरूम में छत का पंखा गिर गया, जिससे तीन छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, और बाद में उन्हें खतरे से बाहर घोषित कर दिया गया।

24 घंटा नेपाल नाम की मीडिया संस्थान ने 22 मई को अपने आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर यह वीडियो साझा किया है, जिसमें कैप्शन दिया गया था, “बीरगंज के एक स्कूल में कक्षा के दौरान छत का पंखा गिरने से एक छात्र घायल हो गया, जिससे छात्रों और शिक्षकों में दहशत फैल गई। इस घटना ने स्कूल के बुनियादी ढांचे की स्थिति और कक्षाओं में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।“

पड़ताल में  हमें वायरल वीडियो से जुड़ी न्यूज रिपोर्ट नेपाली वेबसाइट ‘choicekhabar’  पर प्रकाशित मिलीं, जिसे 7 मई 2026 को प्रकाशित किया गया था। इसके अनुसार, वीडियो नेपाल के बीरगंज के एक स्कूल का है। घटना तब हुई जब, सिद्धार्थ स्कूल में बच्चे क्लास में पढ़ रहे थे, उसी दौरान उनके ऊपर पंखा टूटकर गिर गया था और सात बच्चे घायल हो गए थे। घायल बच्चों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया था।

निष्कर्ष – तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि , स्कूल में पढ़ते बच्चों पर पंखा गिरने के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह घटना भारत की नहीं बल्कि, नेपाल की है।

Result Stamp

Title: स्कूल में पढ़ते बच्चों पर पंखा गिरने का वायरल वीडियो भारत का नहीं, नेपाल का है…

Fact Check By: Sarita Samal

Result: Misleading

Leave a Reply