क्या सिलीगुड़ी मे मोदी की सभा मे १० लाख से भी अधिक लोगों का जनसैलाब उमड़ा था ? जानिये सच |

False National Political

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफ़ी साझा की जा रही है जिसमे कहा जा रहा है कि कोलकाता पुलिस के अनुसार सिलीगुड़ी में मोदी जी की सभा में दस लाख से भी अधिक लोगों का जनसैलाव था’ | कितनी सच्चाई है इस दावे में, आइये देखते हैं |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

FacebookPost | ArchivedLink

तथ्यों की जांच:
हमने जांच की शुरुआत उपरोक्त पोस्ट मे किये गए दावे मे दर्शाए चित्र को यांडेक्स मे ढूंढकर की, जिसमे हमने उपरोक्त चित्र से हूबहू दिखने वाले दो चित्र की ख़बर मिली |

पहली ख़बर Sify द्वारा दी गयी थी, जिसमे आरक्षण की मांग के लिए महाराष्ट्र के मराठा समुदाय द्वारा मुंबई में ७ सितम्बर २०१६ को निकाले गए विशाल मोर्चे का वार्तांकन किया गया है  |

SifyPost | ArchivedLink

दूसरी ख़बर TheNational द्वारा दी गयी थी, जिसमे गुजरात में आरक्षण की मांग को लेकर २५ अगस्त २०१५ को पटेल समुदाय द्वारा निकाले गए मोर्चे का वार्तांकन किया गया है |

ThenationalPost | ArchivedLink

दुसरे ख़बर का दिनांक पुराना होने के कारण हमने पहले इस बारे मे खोज की | जब गूगल मे हमने २०१५ मे निकाले गए मोर्चे के बारे मे खोज की, तो हमें उपरोक्त चित्र से मिलता-जुलता चित्र गुजरात के अहमदाबाद शहर के GMDC Ground का मिला |

TheHindu द्वारा उपरोक्त चित्र के साथ ख़बर दी गयी थी, जिसमे अहमदाबाद में २०१५ मे पटेल समुदाय द्वारा निकाले गए मोर्चे का वार्तांकन किया गया है |

ThehinduPost | ArchivedLink

इस तथ्यों से यह बात की तो पुष्टि हो गयी कि उपरोक्त चित्र कोलकाता के सिलिगुडी मे BJP के रैली का नहीं बल्कि अहमदाबाद में २०१५ मे पटेल समुदाय द्वारा निकाले गए मोर्चे का है | हमने फिर कोलकाता के सिलिगुडी की रैली के बारे में जानकारी को गूगल में ढूँढा, जिसमे हमें TheWire द्वारा दी गयी ख़बर मिली |

TheWirePost | ArchivedLink

इस ख़बर में साफ़ लिखा गया है कि रैली में आये लोगों की संख्या २ से २.५ लाख ही थी |

इन बातों से यह साफ़ पता चलता है कि सिलिगुडी की रैली में अहमदाबाद की ४ साल पुरानी पटेल समुदाय द्वारा निकाले गए मोर्चे की तस्वीर को साझा किया जा रहा है यह कहकर की १० लाख लोग आये, परन्तु सिलिगुडी की रैली में असलियत में सिर्फ़ २ से २.५ लाख लोग ही आये थे |

निष्कर्ष : ग़लत

हमारे द्वारा तथ्यों की जांच से यह बात साफ़ होती है कि उपरोक्त पोस्ट मे किये गए दोनों दावे ग़लत है | ना ही उपरोक्त चित्र सिलिगुडी मे हुई बीजेपी की रैली की है और ना ही वहाँ १० लाख लोगों ने शिरकत की थी | उपरोक्त तस्वीर अहमदाबाद के २०१५ के पटेल समुदाय के मोर्चे की है और सिलिगुडी की बीजेपी रैली मे २ से २.५ लाख लोग शामिल हुए थे |

Avatar

Title:क्या सिलीगुड़ी मे मोदी की सभा मे १० लाख से भी अधिक लोगों का जनसैलाब उमड़ा था ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao 

Result: False

1 thought on “क्या सिलीगुड़ी मे मोदी की सभा मे १० लाख से भी अधिक लोगों का जनसैलाब उमड़ा था ? जानिये सच |

Comments are closed.