
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें दो महिलाएं एक युवती की थप्पड़ों से पिटाई करती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि सीजेपी प्रोटेस्ट में पीएम मोदी को गाली देने पर लड़की के घर वालों ने उसकी पिटाई कर दी।
वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- समझदार माँ और बहन ,यह स्टूडेंट नही कॉकरोच बनने गई थी प्रदर्शन में, उसके परिवार वालो ने मोदी को गाली और देश विरोधी नारे लगाने वाला वीडियो देखा था..फिर अच्छे से सिखाया सबक काश ये संस्कार हर घर में मिलें।
अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में हमें एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर मिला, जिसमें वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य दिखाई दे रहे थें। ये वीडियो जनवरी 2026 में अपलोड किया गया था। इससे यह पुष्टि होती है कि यह CJP के विरोध-प्रदर्शनों से पहले का है, जो जून 2026 में शुरू हुए थे।

पोस्ट के अनुसार, वीडियो में एक युवती को उसके बॉयफ्रेंड से जुड़े किसी विवाद को लेकर दो महिलाओं द्वारा पीटा जा रहा है।
मिली जानकारी की मदद से अधिक सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो से जुड़ी कई मीडिया आउटलेट्स में खबर प्रकाशित दिखी। जनवरी 2026 की इस रिपोर्ट में घटना के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया था कि यह हमला उस युवती के बॉयफ्रेंड से जुड़े एक विवाद के कारण हुआ था।
इसके अलावा ये खबर यहां, यहां और यहां पर भी देख सकते हैं।

साथ ही वीडियो भी एक अन्य इंस्टाग्राम अकाउंट पर उपलब्ध है जिसे 24 जनवरी 2026 को शेयर किया गया था। इसमें दो महिलाएं एक युवती को लगातार थप्पड़ मारती दिखाई देती हैं। वीडियो में सुनाई देता है कि मारपीट कर रही महिला युवती से पूछती है, “तूने गाली क्यों दी?” लेकिन वीडियो में कहीं भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जंतर-मंतर या किसी प्रदर्शन का कोई नाम नहीं आता।
निष्कर्ष – तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि , सीजेपी प्रोटेस्ट में पीएम मोदी को गाली देने पर लड़की की पिटाई के दावे से वायरल हुआ यह वीडियो पुराना है। इसका जंतर मंतर पर हुए सीजेपी के प्रोटेस्ट से कोई संबंध नहीं है।


