NEET घोटाले के आरोपी के नाम पर वायरल हुई राहुल गांधी और अमित देशमुख की पुरानी तस्वीर।

False Political

राहुल गांधी और अमित देशमुख की एक पुरानी तस्वीर NEET पेपर लीक मामले से जोड़कर भ्रामक दावा वायरल।

देशभर में नीट प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर काफी बवाल देखने को मिला था। हालांकि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया। जबकि सीबीआई ने महाराष्ट्र के लातूर स्थित रेणुका केमिस्ट्री क्लासेस के मालिक शिवराज मोटेगांवकर को नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में गिरफ्तार किया। इसी संदर्भ से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें एक मंच पर कांग्रेस सांसद और लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ एक शख्स खड़ा दिखाई दे रहा है। दोनों लोग हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए नज़र आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी के नज़र आ रहा यह शख्स कोई और नहीं, बल्कि नीट पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी शिवराज मोटेगांवकर है।वायरल तस्वीर को इस कैप्शन साथ साझा किया जा रहा है…

ये जो राहुल गांधी जी के साथ दिख रहा है शिवराज मोटेगांवकर यही नीट पेपर लीक का एक मुख्य आरोपी है और इस समय जेल में हैं।

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वायरल तस्वीर का गूगल इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें वही तस्वीर गेटी इमेजेज की वेबसाइट पर मिली। तस्वीर के विवरण के अनुसार, इसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और लातूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अमित विलासराव देशमुख 8 अक्टूबर 2014 को लातूर में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान समर्थकों का अभिवादन करते हुए नज़र आ रहे हैं। इससे काफी हद पुष्टि होती है कि तस्वीर में राहुल गांधी के साथ दिख रहे व्यक्ति लातूर शहर के विधायक अमित विलासराव देशमुख हैं, न कि शिवराज मोटेगांवकर।

मिली जानकारी के आधार पर, हमने वायरल फोटो वाले शख्स की पहचान करने के लिए अमित विलासराव देशमुख और शिवराज मोटेगांवकर की तस्वीरों से उसका मिलान किया। दोनों के चेहरों में कोई मेल नहीं दिखता है।

इसके बाद हमने अमित विलासराव देशमुख के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी खंगाला। उनके आधिकारिक एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर मौजूद बायो के अनुसार, वे लातूर शहर से कांग्रेस के विधायक हैं।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल तस्वीर में राहुल गांधी के साथ नज़र आ रहा शख्स महाराष्ट्र के लातूर शहर के विधायक अमित विलासराव देशमुख है। नीट पेपर लीक मामले का आरोपी शिवराज मोटेगांवकर नहीं।

Result Stamp

Title: NEET घोटाले के आरोपी के नाम पर वायरल हुई राहुल गांधी और अमित देशमुख की पुरानी तस्वीर।

Fact Check By: Priyanka Sinha

Result: False

Leave a Reply