बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत पर नाचते पुलिसकर्मियों का वीडियो भ्रामक, यह 2022 का महाराष्ट्र के गणपति महोत्सव का वीडियो है।

Misleading Political

सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों के डांस करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जीतने पर पुलिसकर्मियों ने डांस करके जश्न मनाया।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- ये पश्चिम बंगाल में BJP के जीतने पर  पुलिस वाले क्यों नाच रहे हैं?सुना था सरकारी पद पर रहते हुए, आप हरामखोरी नहीं कर सकते हैं।

 फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…  

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें Yash Arate Vlogs नाम के एक यूट्यूब  चैनल पर मिला। यहां पर वीडियो को  10 सितंबर 2022 को अपलोड किया गया था। इससे ये साफ है कि वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले का है।

वीडियो के डिस्क्रिप्शन के अनुसार, इसमें कोल्हापुर में गणपति विसर्जन के दौरान पुलिस का डांस दिखाया गया है। खास बात यह है कि ओरिजिनल वीडियो में BJP का वह चुनावी गाना सुनाई नहीं देता, जो वायरल क्लिप में है, इससे पता चलता है कि वीडियो में ऑडियो को बाहर से जोड़ा गया है।

वीडियो को ध्यान से देखने पर हमें इसमें ‘पार्वती ट्रेडर्स’ नाम की एक दुकान का नाम दिखा। इसे आधार बनाकर हमने ऑनलाइन सर्च किया और Google Maps Street View का इस्तेमाल कर वीडियो में दिख रही जगह की सही लोकेशन का पता लगाया।  स्पष्ट हुआ कि यह जगह कोल्हापुर के ‘पापाची टिकाटी’ इलाके में ‘गंगावेश रोड’ पर स्थित है।

Street View में वहीं तीन दुकानें दिखाई देती हैं जो वायरल वीडियो में नज़र आ रही हैं। पार्वती ट्रेडर्स, श्री कृष्णा एजेंसी और भिवसे सैनिटरी वेयर्स। इनकी तुलना नीचे देखी जा सकती है। हमने वायरल वीडियो और हमें मिले वीडियो का विश्लेषण किया। जिसे निम्न में देखा जा सकता है।

जांच के दौरान हमें दावे से जुड़ी अन्य न्यूज रिपोर्ट्स मिलीं। सितंबर 2022 में प्रकाशित  रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्‍ट्र में दो साल के बाद गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गणपति विसर्जन के समय पुलिसकर्मियों के जश्न मनाने के कई वीडियो वायरल हुए।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि , वायरल वीडियो महाराष्ट्र का है जब साल 2022 में गणपति विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मी नाचते हुए नज़र आये थें। उसी समय के वीडियो को पश्चिम बंगाल के हालिया विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के जश्न से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

Result Stamp

Title: बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत पर नाचते पुलिसकर्मियों का वीडियो भ्रामक, यह 2022 का महाराष्ट्र के गणपति महोत्सव का वीडियो है।

Fact Check By: Sarita Samal

Result: Misleading

Leave a Reply