
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि केरल में तीन बेटियों ने अपने साथ हुए यौन शोषण का बदला लेने के लिए अपने पिता के गुप्तांग काट दिए। वायरल वीडियो 3 मिनट 46 सेकेंड का है, जिसमें खून से लथपथ एक व्यक्ति चीखता हुआ एक घर से निकलता है। इस दौरान वहां लोग गुस्से में दिख रही एक महिला को पहले रोकने की कोशिश करते हैं और फिर बाद में उसके साथ मारपीट करते हुए भी दिखाई देते हैं।
वीडियो के साथ आपत्तिजनक कैप्शन लिखा गया है, जिसका हम यहां उल्लेख नहीं कर रहे हैं। लिंक पर क्लिक कर पोस्ट के कैप्शन देख सकते हैं।
अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो से मिलता-जुलता वीडियो हमें ‘North Bangla News’ नाम के फेसबुक पेज पर मिला। बांग्ला भाषा में मौजूद जानकारी के अनुसार, वीडियो बांग्लादेश के फरीदपुर के भांगा में हुई एक घटना का है, जब एक पत्नी ने सोते हुए अपने पति का गुप्तांग काट दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें बांग्लादेशी मीडिया की रिपोर्ट मिली। इन रिपोर्टों से पुष्टि होती है कि ये विज़ुअल्स भारत के नहीं हैं, बल्कि बांग्लादेश के फरीदपुर ज़िले के भांगा उपज़िला में हुई एक घटना के हैं।
वहीं अन्य एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 29 जून 2026 को भांगा उपजिला के होगलाडांगी सदरडी क्षेत्र की निवासी सुमैया अख्तर सुमी नाम की एक महिला ने अपने पति हनीफ शेख के गुप्तांग को ब्लेड से काट दिया था। स्थानीय लोगों ने देखा कि हमले के बाद हनीफ़ का बहुत खून बह रहा था, उन्होंने मदद के लिए पुकारा और उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए।
स्थानीय समाचार रिपोर्ट के अनुसार 29 जून 2026 को भांगा उपजिला के होगलाडांगी सदरडी क्षेत्र की निवासी सुमैया अख्तर सुमी नाम की एक महिला ने अपने पति हनीफ शेख के गुप्तांग को ब्लेड से काट दिया। सूचना मिलने पर भांगा पुलिस ने आरोपी सुमी को हिरासत में ले लिया।

हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट बांग्लादेशी न्यूज वेबसाइट ‘ajker patrika’ पर भी मिली। 29 जून 2026 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, घटना बांग्लादेश के फरीदपुर के भांगा जिले के होगलाडांगी सदरडी गांव की है। घायल व्यक्ति का नाम हनीफ शेख है और आरोपी महिला का नाम सुमैया अख्तर है। महिला हनीफ की दूसरी पत्नी है।
दोनों के बीच अक्सर लड़ाइयां होती रहती थीं। फिर एक दिन जब महिला का पति सो रहा था, उसी दौरान महिला ने प्राइवेट पार्ट काट दिया। पड़ोसियों ने शख्स को भांगा उपजिला हेल्थ कॉम्प्लेक्स में एडमिट करवाया, लेकिन हालात गंभीर होने की वजह से घायल व्यक्ति को फरीदपुर के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया था।

पड़ोसियों ने आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया था। भांगा पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज (OC) मोहम्मद मिजानुर रहमान ने कहा था, “आपातकालीन नंबर 999 पर सूचना मिलने के बाद हमने महिला को घटनास्थल से अरेस्ट किया है।
निष्कर्ष – तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि , केरल में तीन बेटियों द्वारा अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का बदला लेने के लिए अपने पिता के जननांग काटने का दावा फर्जी है। यह वीडियो बांग्लादेश में हुई एक घटना का है। पत्नी का आरोप था कि उसने पति के अत्याचारों से परेशान होकर यह कदम उठाया था।


