शहबाज शरीफ से ईरानी प्रतिनिधियों की मुलाकात का यह वीडियो पुराना, शांति वार्ता से नहीं कोई संबंध।

International Missing Context

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच वायरल हुआ मुलाकात का पुराना वीडियो, सितंबर 2025 में चीन में मिले थे ईरान-पाकिस्तान के नेता।

मध्य पूर्व में चल रहा तनाव चरम पर है।अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध को खत्म करने के लिए कूटनीतिक कोशिशें की जा रही है। ऐसे में पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता की तमाम कोशिशें कर रहा है। जिससे जोड़ते हुए इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। इसमें पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को इरान के नेताओं से मिलते और गले लगाते हुए दिखाया गया है।दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो ईरान का है जहां पाकिस्तान के प्रतिनिधि ईरान के नेताओं से मिलने पहुंचे। 

वायरल वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है…

ईरान में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए…हमको ये देखा नहीं जा रहा है

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वायरल वीडियो के की-फ्रेम को लेकर रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें भुर्ग्री सिद्दीक़ नाम के एक फेसबुक पेज पर यहीं वीडियो 1 सितंबर 2025 को पोस्ट किया हुआ मिला। इसके साथ उर्दू में “प्रधानमंत्री के प्रतिनिधिमंडल के साथ ईरानी नेतृत्व की बैठक” कैप्शन लिखा गया था। वहीं वीडियो में करीब 8वें सेकेंड पर वायरल वीडियो वाला हिस्सा देख सकते हैं। 

फिर हमें हिंदुस्तान टाइम्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो मिला, जिसे 1 सितंबर 2025 को पोस्ट किया था। इसके साथ लिखे कैप्शन के अनुसार, वीडियो को शंघाई में SCO शिखर सम्मेलन के तहत ईरान और पाकिस्तान के मुलाकात का ही बताया गया है।

और पड़ताल करने पर हमें दोनों देशों के नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें Shanghai Cooperation Organization के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी मिलीं। इन तस्वीरों को 1 सितंबर 2025 को शेयर किया गया था। इसमें दोनों नेताओं को वायरल वीडियो जैसे कपड़े पहने हुए देख सकते हैं।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद इन दिनों अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के चलते कूटनीतिक हलचल का मुख्य केंद्र बनी हुई है। 22 अप्रैल 2026 को न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम (सीजफायर) को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि जब तक शांति वार्ता पूरी नहीं हो जाती, तब तक यह युद्धविराम जारी रहेगा। दूसरी ओर, ईरान के संसदीय स्पीकर के सलाहकार ने ट्रंप द्वारा प्रस्तावित इस सीजफायर विस्तार को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। ईरान और पाकिस्तान के नेताओं की मुलाकात का वायरल यह वीडियो अभी के दिनों का नहीं है। यह सितंबर 2025 का वीडियो है, जब चीन में आयोजित एससीओ समिट के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों की मुलाकात हुई थी।

Result Stamp

Title: शहबाज शरीफ से ईरानी प्रतिनिधियों की मुलाकात का यह वीडियो पुराना, शांति वार्ता से नहीं कोई संबंध।

Fact Check By: Priyanka Sinha

Result: Missing Context

Leave a Reply