वेनेजुएला नहीं, तुर्किये के विनाशकारी भूकंप का है जमींदोज होती इमारत का यह वीडियो।

False International

भूकंप से गिरती इमारत का वीडियो तुर्किये का है, वेनेजुएला का नहीं।

अभी हाल ही में वेनेज़ुएला की राजधानी कराकास में आए दो बड़े भूकंप ने भीषण तबाही मचाई। कुदरत के इस कहर में अब तक मरने वालों की संख्या 1943 हो गई है, जबकि 10 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं। साथ ही लापता लोगों की तलाश अभी भी की जारी है। इसी संदर्भ से जोड़ते हुए इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भूकंप के बाद एक बहुमंजिला इमारत को ताश के पत्तों की तरह ढहते हुए दिखाया गया है। वहीं वीडियो में जब यह हादसा होता है तो वहां मौजूद लोग इधर- उधर भागते हुए नज़र आते हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो वेनेज़ुएला में आये उसी भूकंप की भयावता को दर्शाता है। वायरल वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है…

126 साल में सबसे खतरनाक भूकंप! वेनेजुएला के भूकंप में कम से कम 10 हजार की मौत, USGS का चौंकाने वाला दावा।वेनेजुएला के भूकंप में कम से कम 10 हजार लोगों की मौत की खबर सामने रही है, USGS का चौंकाने वाला दावा किया है, काराकस एयरपोर्ट भी इस भूकंप से तबाह हो गया है।

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल लेंस की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें यहीं वीडियो WION न्यूज़ के फेसबुक पेज पर मिला, जिसे 6 फरवरी 2023 को पोस्ट किया गया था। साथ लिखे कैप्शन के अनुसार, यह दृश्य तुर्किये में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद सनलिउर्फा में एक इमारत के ढहने की घटना का है। 

हमें यहीं वीडियो रायटर्स के यूट्यूब अकाउंट से 6 फ़रवरी 2023 को अपलोड किया हुआ मिला। कैप्शन के अनुसार, तुर्की के सानलिउर्फा प्रांत के हलीलिए ज़िले में 7.8 तीव्रता के ज़बरदस्त भूकंप के बाद कम से कम एक इमारत के ढह जाने की घटना बतायी गई थी।

आगे पड़ताल के दौरान हमें इस घटना का एक और वीडियो मिला, जिसे बीबीसी की मिडल ईस्ट जर्नलिस्ट नफिसेह कोहनावार्ड ने 6 फरवरी 2023 को अपने एक्स  हैंडल पर पोस्ट किया था। यहां पर वीडियो को अलग एंगल से रिकॉर्ड किया गया था। साथ ही इसी पोस्ट के कमेंट बॉक्स में हमें वायरल वीडियो भी देखने को मिला। यहां पर लिखे कैप्शन में वीडियो को तुर्की में आए भूकंप के बाद इमारत के गिरने की घटना के तौर बताया गया है।

घटना से जुड़ी रिपोर्ट को द गार्जियन की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं, जिसे 6 फरवरी 2023 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट में वायरल वीडियो को शेयर करते हुए 2023 में तुर्किये में आए भूकंप के दौरान सनलिउर्फा में एक बिल्डिंग के ढह जाने का ही बताया गया है। 

इसलिए स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो का संबंध वेनेजुएला में हाल ही में आए भूकंप से नहीं है।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि वायरल वीडियो वेनेजुएला में हाल ही में आए भूकंप का नहीं है। असल में वीडियो 2023 में तुर्किये में आए भूकंप के दौरान का है, जब सनलिउर्फा में भूकंप के झटके के कुछ घंटे बाद एक बिल्डिंग भरभरा कर ढह गया था। उसी वीडियो को हाल का बताकर झूठ फैलाया जा रहा है। 

Result Stamp

Title: वेनेजुएला नहीं, तुर्किये के विनाशकारी भूकंप का है जमींदोज होती इमारत का यह वीडियो।

Fact Check By: Priyanka Sinha

Result: False

Leave a Reply