इजरायल पर हमले के नाम से शेयर किया जा रहा है, मैनहट्टन की अपार्टमेंट में लगी भीषण आग का वीडियो।

False

इजरायल का नहीं, बल्कि न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन में लगी आग का है वायरल वीडियो।

मिडिल ईस्ट में तनाव के दौरान इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच एक फिर से जंग की शुरुआत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह जंग सीजफायर के बावजूद हो रही है, जिसमें इजरायल और हिजबुल्लाह एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। हिजबुल्लाह ने इजरायली सैनिकों के काफिले पर ड्रोन से हमला किया है। इसी संदर्भ से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक बिल्डिंग में भयानक रूप से आग लगी हुई है, जिसे बुझाने के लिए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह उसी हमले का वीडियो है, जिसमें हिजबुल्लाह ने इजरायल के सैन्य मुख्यालय पर हमला किया और इस हमले में143 इजरायली सैनिकों की मौत हो गई। वीडियो इस कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है…

अभी अभी खबर मिली है हिज़्बुल्लाह ने इज़राइली सैन्य मुख्यालय को निशाना बनाया, जो अभी भी जल रहा है और उस पर काबू नहीं पाया जा सका है।

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वायरल वीडियो से कीफ्रेम लेकर उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। परिणाम में हमें FDNY Response Videos नाम के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो का लंबा वर्जन अपलोड किया हुआ मिला, जिसे 12 अप्रैल 2026 को शेयर किया गया था। इसके साथ लिखे कैप्शन के अनुसार, यह वीडियो न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन का है, जब मिडटाउन में एक छह मंजिला इमारत में आग लग गई थी।

आगे जा कर हमें यहीं वीडियो ABCNY के फेसबुक पर मिला, जिसे 12 अप्रैल 2026 को अपलोड किया गया था। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया था,”रविवार सुबह मैनहैटन में एक खाली अपार्टमेंट बिल्डिंग में लगी भीषण आग से दमकलकर्मियों ने जमकर मुकाबला किया। आईविटनेस न्यूज़ की रिपोर्टर लिंडसे टचमैन चेल्सी से इस घटना पर ताज़ा जानकारी दे रही हैं।”

https://www.facebook.com/reel/944594988192228

हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट abc7ny की वेबसाइट पर भी मिली, जिसे 12 अप्रैल 2026 को प्रकाशित किया गया था। इसके अनुसार, “मैनहट्टन में एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई थी, जिस पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को जमकर मशक्कत करनी पड़ी। यह आग सुबह करीब 6 बजे आग लगी। वहीं आपातकालीन बचाव कार्य के दौरान दो दमकलकर्मियों को मामूली चोटें आईं। हालांकि, इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं थी।”

हमें वायरल दावे से सम्बंधित रिपोर्ट यहां और यहां पर भी मिली, जिससे स्पष्ट होता है कि इसका हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल पर किए गए हमले से कोई संबंध नहीं है।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। यह हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल पर किए गए हमले का नहीं बल्कि, मैनहट्टन की एक इमारत में लगी भीषण आग का वीडियो है। 

Result Stamp

Title: इजरायल पर हमले के नाम से शेयर किया जा रहा है, मैनहट्टन की अपार्टमेंट में लगी भीषण आग का वीडियो।

Written By: Priyanka Sinha

Result: False