नोएडा में एसी फटने से लगी आग का पुराना वीडियो हालिया श्रमिक आंदोलन से जोड़कर वायरल…..

Misleading Social

सोशल मीडिया पर एक बिल्डिंग में आग लगने  का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो के साथ  दावा किया जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर 62 में वेतन वृद्धि की मांग कर रहे मजदूरों ने एक फैक्ट्री में आग लगा दी। 

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- नोएडा सेक्टर 62 में कंपनी में लगाई आग #वायरल #वीडियो #शेयर #फॉलो #कंपनी

 

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…  

 पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो हमें नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर मिली। यहां पर स्क्रीनशॉट के साथ खबर  1 जून 2024 को प्रकाशित की गई है। यहां पर ये साफ है खबर हाल का नहीं है।

 खबर के अनुसार, “नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक आईटी कंपनी के कार्यालय में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि एसी के इनडोर यूनिट में ब्लास्ट से आग लगी थी।”

मिली जानकारी की मदद लेते हुए आगे सर्च करने पर हमें  1 जून 2024 को ‘टॉप स्टोरी’ नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड की गई वीडियो रिपोर्ट मिली।  रिपोर्ट के अनुसार भीषण गर्मी के कारण नोएडा के सेक्टर 63 स्थित एक आईटी कंपनी की एसी में ब्लास्ट हो गया, जिससे बिल्डिंग में आग लग गई थी।

 इस रिपोर्ट में दमकल विभाग के अधिकारी का बयान भी शामिल है, जिसमें उन्होंने बताया था कि एसी ब्लास्ट होने के कारण कंपनी की बिल्डिंग में आग लग गई थी, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। 

गूगल मैप पर सर्च करने पर हमें यह लोकेशन नोएडा के सेक्टर 63 में स्थित है। 

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन-

गौरतलब है कि नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने अब तक करीब 300 लोगों को गिरफ्तार किया है और प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है। इसी बीच सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से न्यूनतम मजदूरी दरों में 3,000 रुपए तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसी संदर्भ में अब यह वीडियो श्रमिक आंदोलन से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, प्रदर्शनकारी श्रमिकों द्वारा नोएडा की फैक्ट्री में आग लगाए जाने के दावे से वायरल हुआ यह वीडियो साल 2024 का है। जब सेक्टर 63 स्थित एक आईटी कंपनी की ऑफिस में एसी ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई थी।

Result Stamp

Title: नोएडा में एसी फटने से लगी आग का पुराना वीडियो हालिया श्रमिक आंदोलन से जोड़कर वायरल…..

Fact Check By: Sarita Samal

Result: Misleading

Leave a Reply