गोरखपुर में पुलिस गाड़ी  पर हुए पथराव का पुराना वीडियो ,नोएडा में चल रहे प्रदर्शन से जोड़कर वायरल…

Misleading Social

यूपी पुलिस की गाड़ी पर पथराव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा का है। वायरल वीडियो 1 मिनट 13 सेकेंड का है, जिसमें भीड़ पुलिस के एक वाहन पर पथराव करती और लाठी-डंडों से हमला करती नजर आती है। 

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- नोएडा सेक्टर 86 में नोएडा पब्लिक मदरसन कंपनी से मजदूरों का यह कहना है कि उनकी सैलरी बढ़ाई जाए और 20000 से ऊपर करी जाए।

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…  

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो हमें  23 अक्टूबर 2025 को दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट में मिली, जिसमें वायरल वीडियो से जुड़े दृश्य मौजूद थे। इससे ये साफ है कि वायरल वीडियो हाल ही का नहीं है।

https://dainik.bhaskar.com/kw3nPD09FXb

मिली जानकारी की मदद लेते हुए आगे सर्च करने पर वायरल वीडियो की खबर हमें ‘एनडीटीवी’ की वेबसाइट पर मिली।  21 अक्टूबर 2025 को छपी खबर के अनुसार, “गोरखपुर में हत्यारोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं करने से नाराज होकर ग्रामीणों ने पुलिस वैन पर पत्थर फेंके और लाठियों से हमला किया। इस हमले में वैन में मौजूद एक पुलिसकर्मी के सिर में चोट लगी थी।

रिपोर्ट में बताया गया था कि गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र स्थित नौसढ़ चौकी अंतर्गत जवाहर चक गांव में दुर्गा पूजा के दौरान हुए एक विवाद में घायल हनुमान चौहान की 20 अक्टूबर को इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई थी। हनुमान की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस के ऊपर सख्त कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। इस दौरान परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाने की भी कोशिश की थी। गुस्साए लोगों ने वहां मौजूद पुलिस वैन पर भी पथराव किया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

वहीं लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार 26 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर  स्थित मेरीगोल्ड अस्पताल में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता कुंज बिहारी निषाद की मौत के बाद माहौल बेकाबू हो गया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों और आप कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पत्थरबाजी में गोरखनाथ थाने के एसएचओ शशि भूषण राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आगे बढ़ते हुए जब हमने वायरल वीडियो वाली जगह को गूगल मैप्स पर सर्च किया, तो पाया कि वह स्थान गोरखपुर का नौसड़ तिराहा है।

हमने वायरल वीडियो और गूगल मैप्स से मिली तस्वीरों का विश्लेषण किया, जिससे यह साफ है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गाड़ी पर हुए पथराव का ही है।

कर्मचारियों का प्रदर्शन-

बीते सोमवार को नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हजारों कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बाद में काफी हिंसक हो गया।  इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को फूंक दिया और पुलिस की गाड़ियों को भी निशाना बनाया। पुलिस ने इस मामले में 300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन से जोड़कर वायरल हो रहा यह वीडियो गोरखपुर की एक पुरानी घटना से संबंधित है।

Result Stamp

Title: गोरखपुर में पुलिस गाड़ी पर हुए पथराव का पुराना वीडियो ,नोएडा में चल रहे प्रदर्शन से जोड़कर वायरल…

Fact Check By: Sarita Samal

Result: Misleading

Leave a Reply